Breaking News

नेपाल व बिहार सीमा के करीब दर्जन भर बालक मुक्त,ले जाया जा रहा था बाल मजदूरी को!

नेपाल व बिहार सीमा के करीब दर्जन भर बालक मुक्त,ले जाया जा रहा था बाल मजदूरी को!

मुक्त कराये गए बच्चो की तस्वीर
डीएन कुशवाहा (चम्पारण टुडे)
रक्सौल : एसएसबी व प्रयास संस्था ने नेपाल के पांच बच्चों को रक्सौल बॉर्डर के हरैया ओपी क्षेत्र से बरामद किया है।वहीं,रक्सौल से मुंबई जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस से 9 बाल मजदूर को प्रयास संस्था,जीआरपी,एसएसबी के संयुक्त अभियान में मुक्त कराया गया। बरामद होने वाले बच्चो में नीरज चौधरी,जगदीप चौधरी, रमेश मांझी,नितेश चौधरी, राजेश पासवान,नूर मोहमद,मक्जुद खान,इन्ताज आलम,जटाशंकर कुमार शामिल हैं।इन्हें दलाल बाल मजदूरी हेतु  मुम्बई ले जा रहे थे।सभी को आवश्यक कार्रवाई शुरू करते हुए चाइल्ड लाइन में रखा गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.