नदी एवं बाढ़ में डूब कर मरे दो के परिजनों को मिले 4-4 लाख के चेक

डी.एन.कुशवाहा (रामगढ़वा) चम्पारण टुडे
रामगढ़वा-नदी एवं बाढ़ में डूबकर मरे दो लोगों के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा 4-4 लाख रुपये मुआवजे के राशि का चेक शनिवार को विधायक प्रतिनिधि अरविंद पांडेय एवं अंचलाधिकारी रवींद्र कुमार के कर कमलों से वितरित किया गया। गौरतलब हो कि विगत जिउतिया पर्व के अवसर पर नदी में स्नान करने गई चंपापुर गांव निवासी आनंद कुमार सिंह की पुत्री लक्की कुमारी की बंगरी नदी में डूबने से मौत हो गई थी। वहीं मिश्रौलिया गांव निवासी पवन राम की मौत बाढ़ में डूबने से हो गई थी। मौके पर अंचलकर्मी सुरेंद्र नारायण सिंह, भरत कुमार ,बच्चा कुमार तथा राजेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
![]() |
| पीड़ित परिवार को चेक देते अंचलाधिकारी व विधायक प्रतिनिधि |
रामगढ़वा-नदी एवं बाढ़ में डूबकर मरे दो लोगों के परिजनों को आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा 4-4 लाख रुपये मुआवजे के राशि का चेक शनिवार को विधायक प्रतिनिधि अरविंद पांडेय एवं अंचलाधिकारी रवींद्र कुमार के कर कमलों से वितरित किया गया। गौरतलब हो कि विगत जिउतिया पर्व के अवसर पर नदी में स्नान करने गई चंपापुर गांव निवासी आनंद कुमार सिंह की पुत्री लक्की कुमारी की बंगरी नदी में डूबने से मौत हो गई थी। वहीं मिश्रौलिया गांव निवासी पवन राम की मौत बाढ़ में डूबने से हो गई थी। मौके पर अंचलकर्मी सुरेंद्र नारायण सिंह, भरत कुमार ,बच्चा कुमार तथा राजेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.