Breaking News

रामगढ़वा:शिक्षिका से मारपीट कर सोने का चैन छिना,प्राथमिकी दर्ज

शिक्षिका से मारपीट कर सोने का चैन छिना,प्राथमिकी दर्ज

चंपारण टुडे से हिमांशु कुमार हिमकर की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-पलनवा थाना क्षेत्र के भेलाही ओपी थाना अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुकुहिया की शिक्षिका इंदु कुमारी सोनी ,पति अरूण कुमार,ग्राम रक्सौल मौजे निवासी ने पलनवा थाना में आवेदन देकर मुसहरवा गांव निवासी नथुनी प्रसाद के पुत्र साहेब प्रसाद पर विद्यालय परिसर में घुसकर सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली- गलौज करने, धक्का-मुक्की व मारपीट कर कपड़ा फाड़ने तथा डेढ़ भर का सोने का चैन छीनने एवं जान से मार कर लाश गायब करने से संबंधित करीब आधा दर्जन दफाओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसका कांड संख्या 97 /017 है। वहीं  उसी विद्यालय की दूसरी शिक्षिका व पलनवा थाना क्षेत्र के भेलाही ओपी थाना अंतर्गत मुसहरवा गांव निवासी तथा उ.म.वि.कुकुहिया की शिक्षिका रश्मि कुमारी, पति साहेब प्रसाद ने रक्सौल थाना क्षेत्र के मौजे गांव निवासी व उक्त विद्यालय की शिक्षिका इन्दु कुमारी सोनी के पति अरूण कुमार सर्राफ के विरुद्ध पलनवा थाना में आवेदन देकर मारपीट कर 15 ग्राम का सोने का चेैन छीनने का आरोप लगाते हुए करीब आधा दर्जन दफाओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसका कांड संख्या 98/017 है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है,इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.