रामगढ़वा : संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की हुई मौत
संदेहास्पद स्थिति में एक विवाहिता की हुई मौत
चंपारण टुडे से हिमांशु कुमार हिमकर की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरपाती गाँव में बुधवार को दिन में करीब 12 बजे संदेहास्पद स्थिति में एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला की मौत होने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। उक्त घटना की सूचना मिलते स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतिका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतका ज्ञांती देवी पिपरपाती गांव निवासी गगन देव महतो के पुत्र सुनील महतो की पत्नी बताई जा रही है। इस संबंध में मृतका के भाई गणेश कुमार ने बताया कि मेरी बहन की हत्या की गई है।मेरे बहनोई सुनील महतो दारू पीते है और शादी के बाद से ही वे बार-बार मेरी बहन से उसकी हत्या कर टंकी में डाल देने का धमकी दे रहे थे । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतका के गले व कमर पर काला निशान दिखाई दे रहा था और उसके मुंह से खून आ रहा था । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि ज्ञांती देवी की मौत कैसे हुई ।हालाँकि ग्रामीणों के अनुसार रविवार को मृतका के परिवार में आपसी कलह हुआ था जिसकी वजह से उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। उक्त घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया की मृतका का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.