Breaking News

पकड़ीदयाल के दसवीं के छात्र विपुल की मोतिहारी में हुई हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, मामले का हुआ खुलासा

पकड़ीदयाल के दसवीं के छात्र विपुल की मोतिहारी में हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, मामले का हुआ खुलासा

गिरफ्तार अपराधी के साथ प्रेस वार्ता करते एसपी जितेन्द्र राणा
राजेश कुमार उर्फ पप्पू जयसवाल की (चम्पारण टुडे) से रिपोर्टिंग
मोतिहारी : पकड़ीदयाल निवासी राजेश कुमार त्रिपाठी उर्फ़ बब्लू त्रिपाठी के ज्येष्ठ पुत्र बिपुल त्रिपाठी की चाकू से गोद कर हुई हत्या मामले में पुलिस ने तिन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने हत्या का कारण का भी खुलासा कर लिया है।घटना उस समय की बतायी जाती है जब राजेश कुमार त्रिपाठी शान्तिपुरी मोहल्ला स्थित अपने डेरा पर था कि आदित्य उर्फ़ नन्हे करीब 7:30 बजे आया एंव बिपुल को टहलने की बात बोल कर उसे बुला कर ले गया।करीब एक घन्टे के बाद तक बिपुल घर नही लौटा तो राजेश त्रिपाठी अपने छोटे भाई ब्रजेश त्रिपाठी के साथ बिपुल को खोजने डेरा से निकला।खोजने के क्रम में शांति निकेतन स्कूल एंव एटीएम के बिच में बाउंड्री के समीप में आदित्य उर्फ़ नन्हे हाथ में चाकू लिए एंव अम्बिका दत्त उर्फ़ छोटू गुप्ती लिए दो-तिन अन्य अज्ञात लोगो ने पटक कर बिपुल को गोद रहा है।बिपुल बचाओं-बचाओं की हल्ला कर रहा था,लेकिन बाद में उसकी आवाज़ बन्द हो गई।घटना को देख दोनों भाई चिल्लाया,जिस पर कुछ राहगीर भी हल्ला किये तो वो लोग भाग निकला।हम लोग बिपुल को उठा कर रहमाननिया अस्पताल ले गए,जहाँ पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना का कारण का पता चला है कि आदित्य लड़की को छेड़-छाड़ करता था एंव अवैध संबंध भी रखा था,जिसके लिए बिपुल ने आदित्य को समझाया था कि ये आदत ठीक नही है,अगर नही समझेगा तो मैं लड़की के एंव तुम्हारे गार्जियन को बता देंगे।इसी को लेकर उपरोक्त लोगों ने साजिश रच कर पूर्व नियोजित ढंग से बिपुल को घर से बुला कर नृशंश हत्या कर दी।मृतक बिपुल काफी होनहार लड़का था।उक्त घटना के बाद राजेश त्रिपाठी का पूरा परिवार सदमें में है एंव राजेश ने पुलिस को बताया है कि मेरी पत्नी प्रियंका त्रिपाठी की भी जान जा सकती है।घटना के रात में ही राजेश एंव ब्रजेश ने इसकी जानकारी आदित्य के पिता दीनानाथ सिंह से की तो वे बोलने लगे कि आप लोग मेरे दरवाजे से चले जाये,अन्यथा वैसी ही घटना दूबारा हो सकती है,उनकी पत्नी तारा देवी गाली गलौज करने लगी।राजेश कुमार त्रिपाठी ने पुलिस के समक्ष विश्वास जताया है कि ये लोग भी साजिश के हिस्से है।गिरफ़्तार आदित्य ने पुलिस के समक्ष यह स्वीकार किया है कि मोहल्ला में रह रही रूपा नामक एक लड़की से हम प्यार करते है एंव उसके साथ सम्बन्ध है,जिसका विरोध विपुल करता था,तो मैंने विपुल की हत्या की है।उक्त घटना में पुलिस ने आदित्य,दीनानाथ सिंह एंव तारा देवी को गिरफ़्तार कर लिया है,एंव पूछ-ताछ कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.