Breaking News

रामगढ़वा : खुले में शौच मुक्त को लेकर एसडीओ ने की बैठक

रामगढ़वा : खुले में शौच मुक्त को लेकर एसडीओ ने की बैठक
खाते हैं घर में ,शौच करते हैं बाहर, यह बहुत ही शर्म की बात है :-श्री प्रकाश (एसडीओ)


बैठक को संबोधित करते एसडीओ श्री प्रकाश
डी.एन.कुशवाहा (रामगढ़वा) चम्पारण टुडे
रामगढ़वा-शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो भोजन,कपड़ा एवं मकान एवं बीमारियों के उपचार के बिना रहता हो , प्रत्येक मनुष्य अपने आवश्यक आवश्यकता की पूर्ति कर लेता है । लेकिन अपने घर में शौचालय बनवाना आवश्यक नहीं समझता है।भोजन करता है अपने घर में और शौच करता है बाहर, यह बहुत ही शर्म की बात है । उक्त बातें रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी श्री प्रकाश ने गणेश महावीर उच्च विद्यालय रामगढ़वा के सभागार में लोहिया स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को संबोधित करते हुए शुक्रवार को कहीं। साथ ही उन्होंने कहा के एक तरफ भारत सरकार स्वच्छ भारत मिशन का अभियान चला रही है ,दूसरी तरफ बिहार सरकार  लोहिया स्वच्छता अभियान चला रही है। जिसके तहत  सभी लोगों को  जागरुक करने  के लिए पदाधिकारियों के द्वारा बार- बार  मीटिंग की जा रही है । फिर भी लोग बाहर में शौच करने से
बैठक में शामिल जनवितरण प्रणाली दुकानदार
बाज नहीं आ रहे हैं ,जो काफी कष्टदायक बात है। जबकि शौचालय निर्माण हेतु सरकार के द्वारा 12-12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है । आगे उन्होंने कहा कि जनवितरण प्रणाली के दुकान पर लगभग सभी महिला एवं पुरुष आते हैं,उन्हें खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों की जानकारी देते हुए बाहर शौच नहीं करने की सलाह दें । तभी स्वच्छता अभियान सफल हो सकता है और बीमारियों से मुक्ति मिल सकती हैं । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, डीलर शिवपूजन प्रसाद ,अंबिका कुशवाहा, दशरथ झा, विपिन प्रसाद ,रामबाबू प्रसाद, मुकेश प्रसाद, लक्ष्मण भारती ,ध्रुव प्रसाद, सुनील कुमार, अच्छे लाल साह, हरि सिंह, प्रेमचंद्र प्रसाद, नागेंद्र पांडेय तथा उग्रीव प्रसाद सहित दर्जनों जन वितरण प्रणाली के दुकानदार उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.