Breaking News

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल द्वारा जलाया गया पाकिस्तानी झंडा

अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल द्वारा जलाया गया पाकिस्तानी झंडा


प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता
डी.एन.कुशवाहा (रामगढ़वा) चम्पारण टुडे
रामगढ़वा (पूर्वी चम्पारण) : अमरनाथ यात्रियों  पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बजरंग दल एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्  की रामगढ़वा इकाई के सदस्यों द्वारा शुक्रवार को स्थानीय बिजली मार्केट के पास पाकिस्तानी झंडा जलाया गया।तत्पश्चात दो मिनट का मौन रखकर मृतक श्रद्धालुओं के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।उसके  बाद नापाक पाकिस्तानियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुरे शहर में जुलूस निकाला गया।जो बाजार चौक होते हुए NH 28 ए पर पहुँचा। जहाँ जुलूस सभा में तब्दील हो गई।  सभा को संबोधित करते हुए दल के अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कहा कि अमरनाथ यात्रियों पर हमला देश पर हमला है। उन आतंकियों को सबक सिखाने का समय आ गया है। ऐसी कायराना हमले की जितनी भी निंदा की जाय वह कम है। मौके पर मीडिया प्रभारी अश्विनी झा,अंकु कुमार,अजय कुमार सर्राफ,राहुल कुमार,मोदनवाल,मुन्ना कुमार मोदी,रंजन कुमार,पप्पू कुमार,महराणा प्रताप सिंह,अमित कुमार,उज्वल कुमार,अरूण कुमार तथा कुनाल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.