मोतिहारी : मीडिया कर्मियों पर हुए हमले के विरोध में पत्रकारों का प्रदर्शन
मीडिया कर्मियों पर हमला बेहद शर्मनाक - रंजीत तिवारी
 |
| बाइक रैली के साथ मीडिया कर्मी |
रवि गुप्ता,मोतिहारी (चम्पारण टुडे)
पूर्वी चम्पारण : उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सुरक्षाकर्मियों के द्वारा मीडियाकर्मियों पर किये गए हमले के विरोध में एनयूजेआई के वैनर तले पूरे मोतिहारी शहर में बाईक रैली निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। उक्त रैली शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुये समाहरणालय द्वार तक पहुँच कर एक सभा में तब्दील हो गई । इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष रंजीत तिवारी ने कहा की इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है।लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बेहद शर्मनाक है । दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति व प्रदेश में पत्रकार
 |
| प्रदर्शन करते मिडिया कर्मी |
सुरक्षा कानून लागू नहीं होने तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और उग्र किया जायेगा।मौके पर संगठन के महासचिव संतोष दुबे, सचिव राजीव रंजन , राहुल पांडेय, अश्विनी झा, अभिषेक कुमार,मासूम राज्जा, देवेन्द्र सिंह, शशांक सौरव, कुंदन कुमार, आशिश श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.