रक्सौल नगर परिषद की पहली बैठक में ही 6 वार्ड पार्षदों के साथ हुआ शौतेला व्यवहार , वार्ड पार्षद हुए क्षुब्ध

राहुल कुमार (चम्पारण टुडे)
पूर्वी चम्पारण : रक्सौल नगर परिषद चुनाव के बाद शुक्रवार को हुई पहली बैठक में ही अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा 6 वार्ड पार्षदों के साथ सौतेला व्यवहार किया गया। उक्त बैठक में 6 वार्ड पार्षदों के जनहित के मुद्दे को रेजुलेशन पंजी में दर्ज नहीं किया गया ।उनके द्वारा कारण पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी ,अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया कि बहुमत जिसके साथ है उसी की विकास संबंधी बातों को रेगुलेशन पंजी में दर्ज किया जाएगा ।आप लोगों को जहां जाना है, शिकायत करना है, कीजिए ।जबकि बिहार सरकार का निर्देश है कि विकास संबंधित जो भी राशि आवंटन होती है वह जनसंख्या के आधार पर ही आती है । इस बाबत वार्ड नंबर 6 के वार्ड पार्षद घनश्याम गुप्ता, 12 के जितेंद्र दत्ता ,20 के उषा देवी, 22 के सुगांधी देवी तथा 16 के मोहम्मद अब्बास आदि ने एक प्रेस विज्ञप्ति देकर वरीय पदाधिकारी एवं शहरी विकास मंत्रालय से न्याय की गुहार लगाई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.