Breaking News

मोतिहारी : मलाही में कुकर बम मिलने से सनसनी, पुलिस ने खाली कराया इलाका*

📰मोतिहारी : मलाही में कुकर बम मिलने से सनसनी, पुलिस ने खाली कराया इलाका
कुकर बम की तस्वीर
दिलीप गुप्ता
मोतिहारी : मलाही थाना क्षेत्र सिरनी बाजार पर हार्डवेयर दुकान के सामने कुकर बम मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को खाली कराया है और बम स्क्वायड टीम को सूचना दे दी गयी है।बताया जा रहा है कि सिरनी बाजार के रहने वाले भानु कुमार को एक सप्ताह पहले नेपाली नंबर से रंगदारी मांगी गयी थी। इस बाबत उन्होंने थाने में मामला भी दर्ज कराया था। आज सुबह जब भानु अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो बाहर एक लावारिस थैला देखा। थैले में सब्जी और कुकर रखा हुआ था। कुकर पूरी तरह कागज में लपेटा हुआ था।भयभीत भानु ने पुलिस को इस बाबत सूचना दी। मौके पर पहुंची अरेराज डीएसपी नुरुल हक़ कई थानों के पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को पहले खाली कराया। स्थानीय पुलिस द्वारा बम स्क्वायड को सूचना दे दी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.