Breaking News

रक्सौल:दिन दहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने कैम्ब्रिज स्कूल पर की अंधाधुंध फायरिंग,ड्राइवर व गार्ड जख्मी!

दिन दहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने कैम्ब्रिज स्कूल पर बोला हमला,अंधाधुंध फायरिंग,ड्राइवर व गार्ड जख्मी
घटनास्थल की तस्वीर
रक्सौल : दिल्ली-काठमांडू  (नेपाल) मुख्य पथ के लक्ष्मीपुर रक्सौल में अवस्थित कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल में सामूहिक हत्या का शिकार होते-होते बचे लोग।मिली जानकारी के अनुसार रंगदारी के लिए दहशत  फैलाने वास्ते सोमवार की सुबह दो अपाची मोटरसाइकल से आए हौसला बुलंद चार अपराधियों ने एके 47 जैसी आधुनिक व स्वचालित हथियार तथा पीस्टल से अंधाधुंध फायरिंग की। ये तो गनीमत था कि विद्यालय संचालित होने का समय हो गया था और सभी बच्चे तथा शिक्षक अपने -अपने कक्षा में प्रवेश कर गए थे।वर्ना बच्चों सहित अनेकों लोग अपराधियों के गोली के शिकार हो जाते। विद्यालय के मुख्य द्वार पर बस चालक विक्रम राउत व गार्ड रामनारायण यादव खड़े थे,जिनके पैर में गोली लग गई और वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।आनन-फानन में  दोनों घायलों को डंकन अस्पताल में लेजाकर भर्ती कराया गया
पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्धों की तस्वीर
है,जहां उनका उपचार चल रहा है। अधांधुध फायरिंग करने के बाद फिल्मी स्टाइल में हथियार लहराते अपराधी नौ दो ग्यारह हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर विद्यालय तथा अगल-बगल में   अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय के डरे-सहमे बच्चे इधर-उधर भागने लगे। आसपास की दुकाने भी बंद हो गई।घटना की सूचना मिलते रक्सौल एसडीपीओ राकेश कुमार अपने पुलिस टीम के साथ विद्यालय पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी।वहीं फायरिंग की सूचना मिलते दर्जनों अभिभावक भी स्कूल पहुँचकर अपने-अपने बच्चों को घर ले गये। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों भी काफी बेचैनी देखी गई। पुलिस ने घटना स्थल से नाइन एम एम के चार खोखे बरामद की । प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अपराधियों ने करीब बीस राउंड फायरिंग की। इस बाबत पुछे जाने पर विद्यालय के निदेशक सतीश गिरि ने पूर्व से किसी भी व्यक्ति से झगड़ा-झंझट एवं दुश्मनी होने से इंकार किया।पुलिस अनुसंधान के बाद ही हकीकत का पता चलेगा। गौरतलब हो कि सुबे में खासकर चंपारण के इतिहास में किसी विद्यालय परिसर में अपराधियों द्वारा इस तरह की अंधाधुँध फायरिंग पहली घटना मानी जा रही है। इस घटना से जहां विद्यालय परिवार सहमा हुआ है ,वहीं बच्चे व उनके अभिभावक काफी दहशत में हैं। इधर घटना की सूचना मिलते प्राइवेट स्कूल ऑफ टीचर्स वेलफेयर सोसाइटी ने घटना की घोर निंदा करते हुए प्रशासन से यथाशीघ्र अपराधियों के गिरफ्तारी कि मांग की है। साथ ही चेतावनी दिया है की यदि यथा शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई तो एसोसिएशन चरणबद्ध आंदोलन करने को मजबूर होगा। निंदा व गिरफ्तारी की मांग करने वालों में एसोसिएशन के जिला सचिव भूषण कुमार, अध्यक्ष शिव किशोर सिंह, संयोजक संतोष कुमार रौशन, कोषाध्यक्ष अभय कुमार मिश्रा, जिला उप सचिव डी.एन.कुशवाहा , रविंद्र कुमार मिश्रा ,विद्दापति झा,कौशल किशोर, शत्रुधन तिवारी, बृजकिशोर सिंह, अजय कुमार तथा प्रमोद कुमार मिश्र साहित कई विद्यालय के निदेशक शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.