मोतिहारी: “सस्टेनेबिलिटी एंटरप्राइज अवार्ड” कार्यक्रम का आयोजन
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
मोतिहारी: चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष पर एमएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में कोका-कोला एवं जागृति यात्रा के तत्वाधन में युवा उधमियों के लिए “ससटेनेबल एंटरप्राइज़ अवार्ड” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार, सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार, केबीसी विजेता सुशील कुमार,डॉ किर्ति कुमारी व देवप्रिय मुखर्जी, हरदयाल कुशवाहा, मनोज कुमार जैसवाल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत ख्वाब फ़ाउंडेशन द्वारा संचालित छात्रावास के बच्चे द्वारा जागृति गीत पर भाव नृत्य से किया जिसमे ऑडिटोरियम में उपस्थित दर्शको ने भी साथ दिया। फिर इसके बाद रतन डांस अकैडमी के बच्चो ने शानदार स्वागत नृत्य कर दर्शको को बैठने के लिए मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुंबई से आए सागर उंडे ने कहा कि वर्ष 2008 मे ‘उद्यम के जरिए भारत-निर्माण’ की दृष्टि लिए भारत की पहली सबसे लंबी उद्यमी रेल यात्रा की शुरुआत हुई थी जिसने 600 से अधिक उद्यमियों के साथ 8000 किलोमीटर का सफ़र तय किया था, वह यात्रा इस वर्ष अपने 10 वें संस्करण में प्रवेश कर गई है; और इसके साथ ही जागृति यात्रा परिवार 4000 से भी अधिक उद्यमी सदस्यों के साथ विशालतर हो गई है। महत्वाकांक्षी उद्यमियों की मदद करने का प्रयास यात्रा के अंत पर ही समाप्त नही हो जाता, सभी यात्री यात्रा के पश्चात भी एक व्यापक यात्री नेटवर्क (तंत्र) का लाभ उठाते हैं और चयनित “यात्रीप्रेनोर्स” को बाज़ारों तक पहुँच, उत्पाद-विकास और उद्यम नेतृत्व के क्षेत्रों में सहायता दी जाती है। ‘कोका-कोला इंडिया’ का जागृति के मिशन पर दृढ विश्वास रहा है और वह जागृति के समर्थकों में से एक है, तथा पिछले छह वर्षों से जागृति यात्रा में निरंतर एक प्रमुख योगदानकर्ता की भूमिका भी निभा रहा है।
इस गठबंधन को अगले स्तर तक विकसित करने के लिए, जागृति यात्रा और ‘कोका-कोला इंडिया’ एक बार फिर से भारत के विभिन्न जिलों में महत्वाकांक्षी उद्यमियों को एक मंच प्रदान करने के लिए एक साथ आए है। कई पहल के साथ ‘कोका-कोला इंडिया’ अब तक के वर्षों में, स्थिर और संपन्न समुदायों का विकास कर ग्रामीण भारत की मदद कर रहा है। जब उद्यम का विकास चिंता का विषय बन जाता है, तब नवीन उद्यमों द्वारा चर्चा किए जाने वाले प्रमुख विषयों में स्थिरता का महत्व ही सबसे ऊपर होता है। “जागृति स्थिरता पुरस्कार (सस्टेनेबिलिटी एंटरप्राइज अवार्ड)” भारत के जिलों में उन उद्यमियों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिनका निम्नलिखित में से किसी भी एक क्षेत्र में उद्यम हैं: कृषि, जल और रीसाइक्लिंग।
उम्मीदवार स्वयं www.jagritiyatra.org/SEA पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं और अपने नवीन विचारों से अवगत करा सकते हैं। चुने गए उम्मीदवारों को नई दिल्ली में अंतिम दौर में भाग लेने के लिए बुलाया जाएगा, और विजेताओं को 3.5 लाख रुपयों के नकद पुरस्कार (प्रथम – 2 लाख, द्वितीय -1 लाख, तृतीय -50 हजार) के साथ सम्मानित किया जाएगा, साथ ही जागृति का मार्गदर्शन तो उन्हें प्राप्त होगा ही। सभी 30 जिलों में एक जागरूकता शिविर का आयोजन होगा जो की जिले के “JADE” द्वारा आयोजित किया जाएगा तथा इसमें संस्था भी अपना सहयोग देगी।
अगले छह वर्षों में, ‘कोका कोला इंडिया’ 400,000 किसानों की मदद करने के लिए कृषि के क्षेत्र में 4000 करोड़ रुपयों का निवेश करेगी जिससे फलों की क्रय क्षमता 400,000 मीट्रिक टन से भी अधिक हो जाएग़ी। जागृति ‘उद्योग के माध्यम से भारत-निर्माण’ के दृष्टिकोण पर काम करने के लिए बड़े पैमाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है, और अब तक एक लाख से अधिक लोगों के जीवन को सुप्रभावित कर चुकी है। पिछले 9 वर्षों से, जागृति यात्रा ने 600+ उद्यमों को एक सशक्त पारिस्थितिक तंत्र के साथ सहायता प्रदान की है और उन्हें उन स्तरों तक पहुंचाने में सफ़ल रहा है जिससे उन्होंने 4000 से अधिक नौकरियों का सृजन किया हैं।हम ‘सस्टेनेबिलिटी एंटरप्राइज अवार्ड (जागृति स्थिरता पुरस्कार) -2017’ के लिए जल, कृषि और रीसाइक्लिंग के क्षेत्रों में नवीन विचारों को परखने की उम्मीद करते हैं और उद्यमियों को इसके लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
वही जागृति यात्रा के ज़िला अम्बेस्डर व ख्वाब फ़ाउंडेशन के संस्थापक मुन्ना कुमार ने पवार पॉइंट के माध्यम से जागृति यात्रा के बारे में पूरा विस्तार से बताया। कहा कि चंपारण सत्याग्रह का यह सबसे महत्वपूर्ण सफलता होगी जब चंपारण के युवा को रोजगार मिल जाएगा और स्वालम्बन के माध्यम से समाज की सेवा करेंगे। आज बेरोजगारी व गरीबी अपने चरम पर पहुचती जा रही है जिसके समाधान के लिए युवाओं को आना बहुत जरूरी है। जागृति यात्रा के माध्यम से ऐसे युवाओ को विश्व की प्रथम अद्वितीय ट्रेन यात्रा से पूरे भारत का भ्रमण कराया जा रहा है और उन्हे स्वालंबन हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है। लगातार 15 दिन तक एक ही ट्रेन से लगभग 8000 किमी की यात्रा कराया जाता है और भारत को आगे बढ़ाने वाले युवा उधमियों से मिलवाया जाता है। इस यात्रा का हिस्सा कोई भी युवा बन सकता है जिसके पास समाज व देश को आगे बढ़ाने का सपना है , जज़्बा है और कुछ अलग करने का जुनून है।ससटेनबल एंटरप्राइज़ अवार्ड एवं जागृति यात्रा के लिए बहुत सारे युवाओं ने स्पॉट पर रजिस्ट्रेशन कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध रंगकर्मी विनोद कुमार तिवारी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रवि रौशन, अद्यानंद गौतम, उज्ज्वल कुमार, अभिलाषा भारती, निशा कुमारी, अनोखी कुमारी,मनीषा जैसवाल, रजनीश सिंह, नन्द किशोर सिंह, बियूटी कुमारी, अभिषेक कुमार, प्रणय कुमार,इंद्रदीप कुमार,रंजीत कुमार, अवनीश कुमार, विवेक कुमार, रवि कुमार, चितरंजन कुमार, अतुल आनंद, सोनू कुमार , पप्पू कुमार, संदीप कुमार जायसवाल आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.