Breaking News

कोटवा :- पारिवारिक लाभ योजना के 23 लाभुकों को विधायक सचिन्द्र सिंह के हाथों मिला चेक

कोटवा :- पारिवारिक लाभ योजना के 23 लाभुकों को मिला चेक

छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा :-
कोटवा : प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में कल्याणपुर  विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को पारिवारिक लाभ योजना के 23 लाभुकों के बीच 4 लाख 60 हजार रूपये का चेक वितरित किया । विधायक ने चेक वितरण शिविर में प्रत्येक लाभुकों को 20 - 20 हजार का चेक देते हुए प्रखंड कार्यालय कर्मियों की प्रसंशा करते हुए कहा कि पीड़ितों के प्रति संवेदनशील रहे ।साथ ही अपने कार्यो में तत्पर रहने की सलाह दी । इस दौरान बीडीओ मो सज्जाद , सीओ संजय कुमार रजनीश , पूर्व मुखिया सजावल राम, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद यादव, जटाशंकर सिंह, अमित कुमार, आदि मौजूद थे ।जिन लाभुकों को चेक दिए गए उसमे अहिरौलिया पंचायत की पानपति देवी डुमरा की सूर्यपरी देवी, सकनी देवी, बड़हरवा की इन्दु देवी, जसौली पट्टी की उमरावती देवी आदि शामिल हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.