Breaking News

कोटवा : राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओ की हुई समीक्षात्मक बैठक

राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओ की हुई समीक्षात्मक बैठक

बैठक की तस्वीर
छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा
कोटवा : प्रखंड के मच्छरगवा बाजार के प्रांगण में राष्ट्रीय जनता दल  कार्यकर्ताओ की एक बैठक की गई ।अध्यक्षता मच्छरगावा पंचायत के पंचायत अध्यक्ष हरेश यादव ने की।बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रखंड  अध्यक्ष सरोज यादव ने लोगो से 27 अगस्त को पटना गांधी मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में भाग लेने की अपील की।श्री यादव ने भाजपा पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ साथ उनके परिवार के लोगो को केस में गलत ढंग से फसाने का आरोप लगाया। बैठक में रामबाबू यादव, योग्रन्द्र यादव,बिहारी यादव,पप्पू कुमार राम,लालबहादुर शर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.