Breaking News

रामगढ़वा : नोडल पदाधिकारी डॉ.प्रहस्त कुमार के नेतृत्व में हुई एएनएम की बैठक

नोडल पदाधिकारी डॉ.प्रहस्त कुमार के नेतृत्व में हुई एएनएम की बैठक

बैठक की तस्वीर
चंपारण टुडे (रामगढ़वा ) से हिमांशु कुमार हिमकर की रिपोर्ट
रामगढ़वा-स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सभागार में मंगलवार को नोडल पदाधिकारी डॉक्टर प्रहस्त कुमार के नेतृत्व में एएनएम की बैठक हुई। जिसमें उपस्थित मुख्य अतिथि व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार द्वारा कालाजार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस बाबत श्री कुमार ने बताया कि 15 दिन से ज्यादा बुखार होने पर वह कालाजार में परिवर्तित हो सकता है। रामगढ़वा प्रखंड में कुल 5 गांव कालाजार प्रभावित है। जिसमें ,सिंघासनी ,फुलवरिया,अहिरौलिया,आमोदेई तथा मंगलपुर पटनी शामिल हैं। उक्त गांव में  कालाजार से बचाव के लिए दो छिड़काव दल लगाया गया है जो 15 अगस्त के बाद छिड़काव करेंगे। उक्त छिड़काव का कार्यक्रम पूरे दो माह तक चलेगा।इसकी जानकारी कालाजार प्रखंड समन्वयक संतोष कुमार ने दी।
मौके पर एएनएम प्रेम लता,बबीता कुमारी,मंजु कुमारी,अर्चना कुमारी,राग्नि कुमारी,माला कुमारी,बिन्दु देवी,शीला देवी,जमाले आरा,सविता देवी तथा कलाउती देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.