 |
| आग लगा सड़क जाम करते ग्रामीण |
दिलीप गुप्ता
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के केसरिया में लोहे के रॉड एंव चाकू से गोद कर एक 21 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गयी है. इतना ही नहीं हत्या के बाद शव को अपराधियों ने विश्व प्रसिद्ध केसरिया बौद्ध स्तूप के समीप पेट्रोल पंप के पास स्टेट हाइवे 74 पर फेंक दिया. मृतक का नाम जाहिद एकबाल बताया जाता है.जो केसरिया थाने के अल्हेपुरबैरिया का निवासी था. शनिवार की देर रात अपराधियों ने इस वारदात को बौद्ध स्तूप के समीप पेट्रोल पंप के पास तब अंजाम दिया जब बाइक सवार उक्त युवक एक शादी समारोह में भोज खाकर केसरिया से लौट रहा था.युवक की हत्या से आक्रोशित लोगों ने रविवार को केसरिया के पितांबर चौक पर टायर जलाकर स्टेट हाइवे को जाम कर
 |
| सड़क जाम करते युवक |
दिया. सड़क जाम होते ही वाहनों की लंबी कतार लग गयी. लोग इस हत्या कांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर डटे रहे. भारी मशक्कत के बाद स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से पुलिस ने घंटो बाद सड़क जाम समाप्त कराया. त्वरित कार्रवाई करते हुए केसरिया के थानाध्यक्ष जीतेन्द्र देव दीपक ने इस मामले में बौद्ध स्तूप के समीप संचालित एक लाइन होटल के संचालक हरिशंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया.मृतक के भाई शाहिद एकबाल के आवेदन पर थाने में युवक की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। इस मामले में लालाछपरा के पंप मैनेजर मनोज मिश्रा, लाइन होटल संचालक हरिशंकर मिश्रा, मणि मिश्रा, रविरंजन सिंह उर्फ बंटी सिंह एवं पेट्रोल पंप संचालक श्रीनारायण यादव समेत पेट्रोल पंप के सभी कर्मियों को आरोपित किया गया है. मृतक के भाई ने प्राथमिकी में स्पष्ट किया है कि उसके भाई की बातचीत मनोज मिश्रा के बेटी से होती थी, जो आज उसकी हत्या का कारण बना.केसरिया के विधायक डा.राजेश कुमार के पहल पर तथा मौके पर पहुंचे चकिया के डीएसपी मुद्रिका प्रसाद द्वारा चौबीस घंटे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी किये जाने के ठोस आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त हुआ. सड़क जाम एवं बिगड़ते हालात को देखते हुए डुमरियाघाट एवं कल्याणपुर के थानेदार भी दलबल के साथ केसरिया में डटे रहे.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.