Breaking News

कोटवा:गैरमजरूआ जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प ,डेढ़ दर्जन घायल

गैरमजरूआ जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प ,डेढ़ दर्जन घायल
भीड़ को तस्वीर
छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा 
कोटवा थाना क्षेत्र के सीहोरवा बाजार पर गैर मजरुआ जमीन पर कब्जे को लेकर लाठी-डंडे , ईंट-पत्थर पत्थर से लैस दो गुट आपस में भिड़ गए । हिंसक झड़प में दोनों गुट के करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए । घायलों का इलाज अलग-अलग जगहों पर हो रहा है। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर गोलीबारी का आरोप लगाया है । लेकिन गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को भी भीड़ के गुस्से का शिकार होना पड़ा ,पुलिसवाले को भी हल्की चोटे आई ।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों के अलावे जिला पुलिस बल भी घटनास्थल पर कैंप कर रही है । जानकारी के अनुसार सीहोरवा बाजार स्थित बेतिया राज के जमीन पर बरसों से बाजार लग रहा है । बाजार के जमीन के पश्चिमी भाग पर सीहोर का निवासी राजेंद्र साह एवं दीना साह अपना दावेदारी जता रहे हैं तथा उसी जमीन पर मधुबनी तिवारी टोला के मंटू तिवारी भी अपना दावेदारी जता रहे हैं । मामला थाना एवं अंचल में चल रहा है कि आज सुबह दोनों गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें  दर्जनों लोग घायल हो गए । घायलों में रामेश्वर साह, हीरा लाल साह,  दीपक कुमार  , पन्ना लाल साह , अनूप कुमार , पंकज कुमार,  राजेंद्र साह,  मालती देवी , रूपेश तिवारी ,बाबूलाल महतो,, विकेश तिवारी ,अनूप तिवारी ,दीपक तिवारी इत्यादि शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.