Breaking News

मोतिहारी: कथित प्याज लूट कांड का खुलासा, व्यापारी ने डैमरेज चार्ज से बचने के लिए किया खेल

*📰मोतिहारी: कथित प्याज लूट कांड का खुलासा, व्यापारी ने डैमरेज चार्ज से बचने के लिए किया खेल*
जब्त प्याज व मैजिक गाड़ी
रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी: बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट से कथित प्याज लूट की सच्चाई सामने आने लगी है। डैमरेज चार्ज से बचने के लिए प्याज व्यावसायी ने खुद लोगों को ऑफर दी और बाद में लूटने का आरोप लगाकर कई लोगों को फंसा दिया। प्याज लूट की सच्चाई यह है कि मोतिहारी अंबिका नगर मोहल्ले के नहर रोड से चैलाहां जानेवाली सड़क में तीन-चार जगह ट्रक से सड़ा हुआ प्याज ले जाकर फेंका गया। जब व्यवसायी ने देखा कि बैगन से डैमरेज लागू होने के पहले प्याज का उठाव नहीं कर सकता तो उसने खुद लोगों को प्याज उठाकर ले जाने का आग्रह किया। इसके बाद लोग प्याज को रेलवे के बैगन से जाकर निकालने लगे। इससे अव्यवस्था फैली तो व्यवसायी ने रेल पुलिस को फोन कर सूचनाा दी कि प्याज को लूटा जा रहा है। इसमें उसने कई बेकसूर लोगों को फंसा दिया।
जब्त प्याज साइकिल के साथ

*📰व्यवसायी  ने खुद दिया था लोगों को प्याज उठाकर ले जाने का ऑफर*

बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पूर्व मध्यप्रदेश के बालाघाट से प्याज की लोडिंग करायी थी। 42 बैगनों में लदी यह प्याज शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे रैक प्वाइंट पर जाकर खड़ी हो गई। व्यवसायी के पास डैमरेज से बचने के लिए 24 घंटे का समय था। बताया जाता है कि कई बैगनों में लदा प्याज खराब हो गया था, क्योंकि रास्ते में बैगन का गेट खुला रह जाने के कारण बारिश का पानी घुस गया था और प्याज सड़ गया था। व्यवसायी ने जो प्याज अच्छा था और नुकसान नहीं हुआ था उसे ट्रक एवं ट्रैक्टर पर लाद कर गोदाम तक पहुंचा दिया। इसी बीच शनिवार की अलसुबह आई बारिश से प्याज उतारने का कार्य प्रभावित हुआ। रेलवे के मालबाबू शिवचंद्र झा ने बताया कि यह प्याज प्रभु आलू भंडार, मोतिहारी बाजार समिति के नाम से बुक किया गया था। व्यवसायी कुछ बैगनों से अच्छा
गिरफ्तार की तस्वीर
प्याज नहीं उतार पाया था। लेकिन उसे बैगनों को शाम छह बजे तक खाली कर देना था। इसमें वह विफल नजर आ रहा था। इसलिए उसने लोगों को बैगनों से मुफ्त में प्याज उतार कर ले जाने को कहा। दूसरी ओर उसके द्वारा लाए गए ट्रैक्टर एवं ट्रकों पर अच्छे प्याज की लोडिंग जारी थी। व्यवसायी द्वारा मुफ्त ले जाने के अॉफर के बाद आसपास के लोग प्याज लेने दौड़ पड़े। व्यवसायी चाहता था कि लोग खराब हो चुके प्याज को उठा ले जाएं, लेकिन भीड़ अच्छे प्याजवाले बैगनों की ओर भी लपक पड़ी। उसे अपना दांव उल्टा पड़ता दिखा तो उसने जीआरपी एवं आरपीएफ को फोन कर प्याज लूटने की शिकायत कर डाली। इस सूचना के बाद यहां पहुंची जीआरपी एवं आरपीएफ के जवानों ने कार्रवाई शुरू कर दी। कई वाहनों को जब्त कर लिया गया और लोगों को हिरासत में लिया गया।

*📰व्यवसायी चाहता था मुफ्त में हो जाय बैगन खाली*

प्याज व्यवसायी चाहता था लोग सड़े हुए प्याज को निकाल ले जाएं एवं मुफ्त में बैगन खाली कर दें ताकि उस डैमरेज का पैसा नहीं देना पड़े। कुछ सड़े हुए प्याज को उसने ट्रक से अंबिकानगर नहर होकर चैलाहां जानेवाली सड़क में ट्रक से फिकवाया, जिसमें से अच्छा प्याज चुनकर लोग ले गए। इसी दौरान सड़ा हुआ प्याज खाने से एक गाय के मरने की सूचना है। अंबिका नगर की ओर जानेवाली एवं चैलाहां शंकर ढाबा से पहले  इस सड़क में कई जगह प्याज को फेंका गया है। पुलिस ने बेकसूरों को हिरासत में लिया है। इसके पूर्व भी पिछले 15 मार्च को इस व्यवसायी ने 59 बैगन प्याज मंगाया था और रैक प्वाइंट समय पर नहीं खाली कर पाने की स्थिति में लोगों से आग्रह कर लुटवाया था। इस मामले में व्यवसायी द्वारा कई टीवी चैनलों को दिया गया बयान लोगों की नजर मेंं झूठ का पुलिंदा हैै। इस मामले में रेल पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है, क्योंकि पत्रकारों को उसने खुद बताया था कि प्याज सड़ गया है और उसी को लोग उठा रहे हैं। लूट की घटना से इंकार किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.