Breaking News

बेलसंड नगर पंचायत के बिजली ऑफिस की स्थिति जर्जर

बेलसंड नगर पंचायत के बिजली ऑफिस की स्थिति जर्जर
जर्जर छत की तस्वीर
बेलसंड : नगर पंचायत के बिजली ऑफिस की स्तिथि काफी जर्जर हो चुकी हैं , बिजली ऑफिस का छत पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है ,जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी रहती हैं, बिजली ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी अपनी जिंदगी को दांव पर रखकर कार्य कर रहे हैं फिर भी न तो किसी पदाधिकारी को और न ही किसी जनप्रतिनिधि की नजर इस क्षतिग्रस्त बिजली ऑफिस पर अब तक पड़ी हैं ,लेकिन हमेशा जनता की समस्याओं को उठाने वाले जन सहायता संघ के संस्थापक अध्यक्ष वीरेश कुमार ने कहा कि हमने वरीय अधिकारियों से बात की है ,उन्होंने हमें आश्वाशन दिया है कि हम जल्द ही क्षतिग्रस्त बिजली ऑफिस का निर्माण नये शिरे से कराएंगे ,संघ के अध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि अगर हमारी मांगे नही मानी जायेगी तो जान सहायता संघ इसके लिए धरना -प्रदर्शन करेगी।

*कहते हैं जेई -*जेई उत्तम कुमार ने कहा कि इस समस्या की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.