Breaking News

कोटवा :- वार्ड सदस्य संघ ने किया सांसद व विधायक का पुतला दहन

कोटवा:वार्ड सदस्य संघ ने किया सांसद व विधायक का पुतला दहन

पुतला दहन करते वार्ड सदस्य संघ
छायाकार अमित के साथ अजित कुमार सिंह कोटवा :-
कोटवा:मुखिया के अधिकारो में कटौती पर शिवहर सांसद रमा देवी एवं मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार द्वारा मामला सदन में उठाने के बयान पर नाराज वार्ड सदस्य संघ कोटवा मैं शनिवार को प्रखंड परिसर के सामने सांसद व विधायक का पुतला दहन किया । इस मौके पर वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष शेख सेराज ने कहा कि सरकार सात निश्चय योजना वार्ड सदस्यों को दिया उससे मुखिया संघ  का पेट दर्द करने लगा। वार्ड सदस्य सात निश्चय योजना धरातल पर लाने में सक्षम है । मौके पर दिलीप कुमार दुबे ,  सोनेलाल सहनी , सोनेलाल सहनी , सरफराज, संजय यादव सहित दर्जनों की संख्या में वार्ड सदस्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.