सिकरहना:ATM कार्ड बदल लोगों के खातों से निकालते थे पैसे, अब चढ़े पुलिस के हत्थे
*📝ATM कार्ड बदल लोगों के खातों से निकालते थे पैसे, अब चढ़े पुलिस के हत्थे*
दिलीप गुप्ता ढाका
मोतिहारी : जिले के ढाका अनुमंडल के विभिन्न थाना क्षेत्र से तीन उचक्कों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उचक्कों के पास से तीन मोबाइल, आठ एटीएम बरामद किया गया है। पुलिस गिरफ्तार तीनों उचक्कों से पूछताछ कर रही है।दरअसल, शिकारगंज पुलिस को जानकारी मिली थी कि शिकारगंज बैंक के पास एक युवक संदिग्ध स्थिति में मंडरा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, फिर उसके पूछताछ और निशानदेही पर *पचपकड़ी ओपी क्षेत्र स्थित एसबीआई ब्रांच के पास मंडरा रहे* दो उचक्कों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार उच्क्को में दो मुजफ्फरपुर जिला के मीनापुर थाना क्षेत्र स्थित विशुनपुर गांव के रहने वाले राजीव कुमार और दशरथ कुमार है जबकि एक उचक्का मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र स्थित बैसहां गांव का रहने वाला देवेन्द्र कुमार है।पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार युवक किसी भी बैंक के एटीएम के पास वे मौजूद रहते थे और अगर ग्राहक को पैसा निकलने में परेशानी होती थी, तो उसके मदद के बहाने उसके एटीएम को वे बदल लेते थे, फिर बदले गए एटीएम से पैसे की निकासी विभिन्न माध्यमों से करते थे।
![]() |
| गिरफ्तार उच्चको के साथ पुलिस पदाधिकारी |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.