पूर्वी चम्पारण:सत्यकाम उर्फ़ रौशन बना चिरैया प्रखंड टॉपर, विज्ञानं में मिला 100 अंक
सत्यकाम उर्फ़ रौशन बना चिरैया प्रखंड टॉपर
विज्ञानं में मिला 100 अंक
चिरैया : ग्रामीण परिवेश में रह कर अध्ययनरत छात्र सत्यकाम कुमार ने मैट्रिक की परीक्षा में 438 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बना हैं।सत्यकाम को विज्ञानं में 100 अंक मिला हैं।जो चिरैया सहित पुरे पूर्वी चंपारण जिले के लिए गौरव की बात हैं ।यह महादेव साह उच्च विद्यालय का छात्र हैं ।जो स्थानीय दृष्टि क्लासेज में रह कर पढाई किया हैं ।प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी फूलमती देवी और रमाशंकर प्रसाद के पुत्र सत्यकाम कुमार की इस शानदार सफलता पर गांव में ख़ुशी का माहौल हैं। लोग एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियां बांट रहे हैं ।वही उसके सहपाठी फटाके फोड़ कर दीवाली मना रहे हैं ।महादेव साह उच्च विद्यालय की प्राचार्या किरण सिंह ने बताया कि अब तक का यह सर्वोत्तम रिज़ल्ट हैं।दृष्टि क्लासेज के शिक्षकों और माता-पिता को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए सत्यकाम ने कहा कि वह आई ए एस बन कर समाज सेवा करना चाहता हैं।सत्यकाम के पिता प्राइवेट शिक्षक और माता गृहिणी हैं।संचालक जियालाल प्रसाद और प्राचार्य संदीप चंद्रा ने उक्त छात्र को बधाई दिया हैं।
विज्ञानं में मिला 100 अंक
![]() |
| सत्यकाम उर्फ रौशन की फाइल फोटो |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.