Breaking News

कोटवा:-चोरी मामले का हुआ उद्भेदन , चार गिरफ्तार

कोटवा:-चोरी मामले का हुआ उद्भेदन , चार गिरफ्तार

गिरफ्तार नट गिरोह के सदस्य
छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा:-
कोटवा : थाना अंतर्गत कररिया में दो घरों में हुए भीषण चोरी मामले में पुलिस ने नट गिरोह के चार सदस्यों को कल देर से शाम पिपरा थाना क्षेत्र के तिवारी टोला से गिरफ्तार किया है । इनके पास से चोरी हुए सामान में नगदी, सोना चांदी के जेवर , चांदी के सिक्के तथा कपड़े बरामद किया गया है  । गिरोह के पास से ताला तोड़ने का औजार , देसी कट्टा एवं शराब बरामद हुआ है । पकड़े गए मनोहर नट , बुंदेली नट ,मुन्ना नट एवं बालकी नट को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।छापेमारी की कार्यवाही कोटवा एवं पीपरा थाना द्वारा संयुक्त रूप से की गयी ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.