 |
| भाजपा विधायक रामचंद्र सहनी के साथ मुखिया शिवचन्द्र यादव अपने समर्थकों के साथ |
रामगढवा ( मुकेश कुमार ) : प्रखंड क्षेत्र के इनरवा गांव में शनिवार को एक समारोह के बीच शिवनगर पंचायत के मुखिया शिवचंद्र यादव ने अपने सैकडों समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक रामचंद्र सहनी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि शशिभूषण सिंह ने किया जबकि संचालन मीडिया प्रभारी अश्विनी झा ने किया । समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सह विधायक ने कहा कि मुखिया और उनके समर्थकों के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने से पार्टी और मजबूत होगी । आज हमारा देश भाजपा के नेतृत्व वाली प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विश्व शक्ति बनने जा रहा है । हमारी सरकार भले ही बिहार में नही है लेकिन आने वाले समय में तीन चौथाई से यूपी की तरह यहां भी भाजपा समर्थित एनडीए की सरकार बनेगी । अभी राज्य में भय का माहौल है । गुंडागर्दी चरम सीमा पर है । असामाजिक तत्वों को सता का समर्थन मिल रहा है । तुरंत ही इससे मुक्ति मिलेगी । विधायक ने माला पहनाकर मुखिया व उनके समर्थकों को सदस्यता दिलायी । भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुखिया के अलावा उनके भाई रामचंद्र यादव, जीतेन्द्र यादव, कनहाई साह, किशोरी लाल , उपेन्द्र साह, सचिनद्र साह , संत साह, सुरेश साह, बिंदेशवरी साह सहित सैकडों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । कार्यक्रम के अंत में मुखिया ने सवंय समर्थकों के साथ बीजेपी व नरेन्द्र मोदी तथा अमित शाह के नारे लगाए । मुखिया ने विधायक को अंग वसत्र देकर सममानित किया । मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन सिंह, पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह, पैक्स अध्यक्ष मुकेश ओझा, अनिल कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि अरविन्द पाण्डेय, प्रभु दास, भाजपा जिलाउपाधयक्ष नीलू सिंह, सरपंच राजा सहनी, प्रयाग महतो, शत्रुघ्न महतो, राजकिशोर सिंह, रामाकांत ओझा, ईशईश्वरचंद्र ओझा, शिवचंद्र ओझा, बडा बाबू ओझा, अनिल ओझा, रामबाबू महतो, रवींद्र सिंह, रतनेश ओझा, राजेश ओझा , बिहारी साह, वीरेन्द्र झा, राजेशवर सिंह, मुन्ना सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.