Breaking News

रामगढ़वा:पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से देसी पिस्टल,गोली व बाइक के साथ नेपाली अपराधी को किया गिरफ्तार

बरामद देसी पिस्टल व गोली की तस्वीर
रामगढ़वा(मुकेश कुमार):- थाना क्षेत्र के बैरिया पंचायत के आर्यानगर से पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से एक लोडेड देसी पिस्तौल, एक गोली व नेपाली नम्बर के हीरो बाईक के साथ एक नेपाली अपराधी को गिरफ्तार किया है.ग्रामीणो ने बताया कि एक बाईक स्पलेंडर गाड़ी नेपाली न०44प7602 से इधर उधर घुम रहा था,शक पड़ने पर उसे पकड़ कर उसके शरीर से तलाशी करने पर एक लोडेड देशी पिस्टल व पाँकेट से एक बोल्ट
गिरफ्तार अपराधी की तस्वीर
गोली मिला जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे आर्यानगर गाँव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान अरमान देवान,पिता-मोतिउरहमान देवान,साकी-जीतपुर,बारा नेपाल बतायी जाती है.पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी-राधामोहन पड़ित ने बताया कि ग्रामीणों बदरूल होदा के आवेदन के आलोक में कांड सं.115/17 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल दिया गया।छापेमारी में थाना एस.आई-संचिननाथ तिवारी व पुलिस बल शामिल थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.