Breaking News

पूर्वी चम्पारण:सीपीआई छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए रामशरण यादव

सीपीआई छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए रामशरण यादव
केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह के साथ रामशरण यादव व अन्य भाजपा नेता
छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह मोतिहारी
मोतिहारी : केसरिया विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई के प्रत्याशी रहे पूर्व मुखिया रामशरण प्रसाद यादव आज अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। जिला मुख्यालय मोतिहारी के नरसिंह बाबा मंदिर के प्रांगण में आयोजित मोदी फेस्ट समारोह के मंच पर श्री यादव को भाजपा की सदस्यता प्रदान की गयी। मौके पर मौजूद केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि रामशरण प्रसाद यादव केसरिया क्षेत्र के लोकप्रिय नेता हैं। इनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी का संगठन केसरिया में काफी मजबूत होगा। वहीं रामशरण प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अब वे केसरिया क्षेत्र में भाजपा संगठन की मजबूती एवं केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि अटल जी के बाद नरेन्द्र मोदी दूसरे पीएम हैं जिनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी फेस्ट के मंच पर श्री यादव का स्वागत भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह,एम एल सी बब्लू गुप्ता, पूर्व विधायक कृष्णनंदन पासवान एवं लालबाबू प्रसाद ने फूल-माला पहना करके किया। इस मौके पर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष बसंत कुमार मिश्रा, सुनील मणि तिवारी, सुभाष सिंह कुशवाहा, राजा ठाकुर, जिला पार्षद गणेश कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, केसरिया के उपप्रमुख दुष्यंत सिंह राजू, शंभू महतो, भोला यादव, मुखिया राजकुमार एवं मुखिया अजीत कुमार सिंह समेत हजारों लोग उपस्थित थे। मालूम हो कि रामशरण प्रसाद यादव केसरिया प्रखंड के उत्तरी हुसैनी पंचायत से लगातार मुखिया रहे हैं। पिछले पंचायत चुनाव में जब मुखिया का पद महिला के लिए आरक्षित हो गया तब वहां की जनता ने श्री यादव की पत्नी को मुखिया बनाया था। सीपीआई के टिकट पर केसरिया से दो बार चुनाव लड़ चूके श्री यादव जमीनी नेता हैं तथा आमलोगों के बीच इनकी मजबूत पकड़ है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.