Breaking News

कोटवा:- कंटेनर में लदे 276 कार्टून शराब बरामद,चालक और कारोबारी फरार

कोटवा:- कंटेनर में लदे 276 कार्टून शराब बरामद

कंटेनर सहित जब्त शराब की तस्वीर
छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा
कोटवा : थाना के बंगरा चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर बीती रात गश्त के दौरान डाक पार्सल लिखे कंटेनर पर 276 कार्टून पंजाब निर्मित आर एस ब्रांड की शराब को जप्त किया । पुलिस ने गश्त के दौरान बंगरा चौक पर डाक पार्सल लिखा कंटेनर खड़ा पाया । संदेश के आधार पर गाड़ी की जांच की तो ड्राइवर नहीं मिला। कंटेनर नंबर एचआर 37 डी 6981 नंबर के पार्सल भान भारी मात्रा में शराब से भरा है । पुलिस गाड़ी को जप्त कर थाने ले आई । थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि 83 कार्टून में 750 एम एल, 99 कार्टून में 375 एम एल, 94 कार्टून में 180 एम एल का कुल 276 कार्टून में रखे 7884 बोतल पंजाब निर्मित शराब सहित गाड़ी को जप्त कर ली गई है। पुलिस की गाड़ी को देख कारोबारी और चालक भागने में सफल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.