Breaking News

कोटवा - राजपुर सड़क का मरम्मती कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ

कोटवा - राजपुर  सड़क का मरम्मती कार्य का शुभारंभ

शुभारम्भ करते विधायक सचिन्द्र सिंह
अजित कुमार सिंह कोटवा :-
कोटवा दिपउ मोड से राजपुर तक साढे सत्रह किलोमीटर लंबे सड़क का मरम्मत कार्य का शुभारंभ शिलापट्ट से पर्दा हटा कर कल्याणपुर विधायक सचिंद्र प्रसाद सिंह के द्वारा दीपउ मोड पर किया गया  । काफी समय से जर्जर हो चुके इस सड़क का मरम्मती का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे । मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत ग्रा0 का0 वि0 कार्य प्रमंडल मोतिहारी के द्वारा इस सड़क की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है । मौके पर अंचलाधिकारी कोटवा संजय कुमार रजनीश ,  भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद यादव ,  जटाशंकर सिंह , अमित कुमार,  पूर्व मुखिया सजावल राम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.