चचेरे दो भाइयों की गला रेतकर की गयी हत्याकांड का फरार अभियुक्त डब्लू खान गिरफ्तार
*चचेरे दो भाइयों की गला रेतकर की गयी निर्मम हत्या कांड का फरार अभियुक्त डब्लू खान गिरफ्तार*
*पहाड़पुर थानाध्यक सी.बी.शुक्ल एवं रघुनाथपुर ओपी प्रभारी ने उक्त फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी : पूर्वी चम्पारण जिले के रघुनाथपुर ओपी एवं पहाड़पुर पुलिस ने बहुचर्चित पहाड़पुर में चचेरे दो भाइयों की गला रेतकर की गयी निर्मम हत्या कांड का फरार अभियुक्त म.शाहीद आलम उर्फ डब्लू खान को गिरफ्तार किया है।
पहाड़पुर थाना अध्यक्ष सी.बी .शुक्ला एवं रघुनाथपुर ओपी प्रभारी ने संयुक्त रुप से छापेमारी कर गत रात्री मोतिहारी कचहरी चौक समीप पहाड़पुर थाना कांड संख्या 77/17 का नामजद फरार अभीयुक्त म. शाहीद आलम उर्फ डब्लू खान को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है।अरेराज अनुमंडल के आरक्षी उपाधिक्षक नुरुल हक , आरक्षी निरीक्षक अरविंद कुमार के समक्ष पूछताछ करने हेतु आज करीब 3:00 बजे अपराह्न में अरेराज अंचल के आरक्षी निरीक्षक अरविन्द कुमार के कार्यालय कक्ष में थानाध्यक्ष सी.बी .शुक्ला ने प्रस्तुत किया । उक्त फरार अभियुक्ति से पूछताछ की गई जिसमें कई तथ्य का खुलासा हुआ।
उल्लेखनीय है कि गोविंदगंज थाना के बलहा निवासी रूपेश ठाकुर व कमलेश ठाकुर के शवों को बरामद होने से जिले में सनसनी फैल गई थी । दोनों भाइयों की लाश बरामद होने के 12 घंटे के अंदर इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने हत्या के प्लान तैयार करने वालों के साथ हत्यारे को भी धर दबोचा था ।
पुलिस ने रायकरिया गांव की पूजा, पूजा की मां अंगूर लता, पूजा के प्रेमी मलाही तेजपुरवा निवासी विवेक ठाकुर, प्रिंस व आलोक तिवारी को इस हत्या में शामिल होने के भरपूर साक्ष्य मिलने के बाद पकड़ लिया था ।
घटना के बाद सुबह पहाड़पुर व मलाही पुलिस की टीम ने गोबिन्दगंज के बलहा गांव निवासी रूपेश ठाकुर व कलेश ठाकुर (दोनों चचेरे भाई) की लाश बरामद की थी। दोनों की हत्या गला रेतकर व चाकू से गोदकर की गयी थी। दोनों की लाशें दो अलग-अलग जगहों से बरामद की गयी थी। पुलिस को पहले एक हत्या की सूचना मिली। फिर दूसरे की। अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन हुआ। पूरे वैज्ञानिक तरीके से इस हत्याकाण्ड की परत -दर परत खोलने की कोशिश की गयी। और गुत्थी सुलझ गयी।रायकररिया गांव में पूजा के मायके में रेडकर बाथरूम में छुपाकर रखे गये मोबाइल व सिम को बरामद हाने के बाद पुलिस की शक सबूत में तब्दिल हो गयी।
*पहले भी बनी थी हत्या की योजना* असफल रही
दोनों हत्या एक तरह से की गयी। हत्या में प्रयुक्त चाकू, बाइक, गाड़ी,सभी मोबाइल व सीम बरामद किये जा चुके है। पुलिस को पता चला कि ये रूपेश अपने चचेरे भाई कमलेश के साथ पहाड़पुर थाना के रायकररिया गांव स्थित अपनी ससुराल को गया था। तभी रास्ते में शनिवार की रात यानी 1 अप्रैल की रात हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने पहले दोनों भाइयों को अलग-अलग किया। फिर एक की हत्या की। लाश ठिकाने लगाया। फिर दूसरे की हत्या व लाश को फेंकने का काम किया गया। इस दौरान गिरफ्तार की गयी पूजा मोबाइल फोन पर आॅन लाइन थी। यानी हत्या का आंखों देखा हाल जान रही थी। यही नहीं हत्या के बाद भी उस रात यानी सुबह ढाई बजे तक पूजा की बात अपने प्रेमी विवेक ठाकुर से बात होती रही।
*सास ने बेटी के लिए बनाई हत्या की फुल प्रूफ योजना*
अब यहां बताना जरूरी है कि हत्या की साजिशकर्ता पूजा रूपेश ठाकुर की पत्नी व अंगूरलता रूपेश की सास है। पुलिस ने बताया कि पूजा की शादी रूपेश हुई थी। एसपी श्री राणा का कहना है कि वह रूपेश के फुफेरे भाई हत्या अभियुक्त विवेक ठाकुर से प्रेम करती है। इससे अलावा इसके अन्य कई लोगों से अवैध संबंध रहे हैं। पूजा शादी के बाद अपने मायके में ज्यादा रहना पसंद करती रही।
इस बीच पूजा ने अपने अपनी मन की बात अपनी मां अंगूर लता से कही। बताया कि वह विवेक के साथ रहना चाहती है। उसकी मां अंगूर लता पिघल गयी और उसने अपने दामाद रूपेश को रास्ते हटाने का प्लान बनवाया। विवेक व प्रिस ने हत्यारे को जुटाया। माना जा रहा है कि हत्या करते वक्त आधा दर्जन से अधिक लोग मौजूद थें।
*पहाड़पुर थानाध्यक सी.बी.शुक्ल एवं रघुनाथपुर ओपी प्रभारी ने उक्त फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
रवि गुप्ता मोतिहारी
![]() |
| गिरफ्तार अपराधी के साथ पुलिस की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.