Breaking News

रामगढ़वा:बिजली पावर हाउस चालू नही होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने की सड़क जाम

सड़क जाम करते ग्रामीण
मुकेश कुमार रामगढ़वा(संवाददाता)
रामगढ़वा :-बिजली पावर हाउस चालु नही होने पर पब्लिक आक्रोशित,दो घंटा सड़क जाम रही- एक साल से बिजली पावर हाउस बनी,लेकिन 24 घंटा में 5घंटे बिजली मिलती हैं,कम आपूर्ति बिजली मिलने पर प्रखंड-प्रमुख पति-विशाल कुमार,मुन्ना कुमार, चुनचुन कुमार विधायक प्रतिनीधि-अरविन्द कुमार,संत सिंह,व सैकड़ो जवान लड़के बिजली उपभोक्ता ने महाबीर मंदिर के पास N.H.28 रोड जाम रखी,नारे लगाऐ बिजली पदाधिकारी हाय हाय,हमारी माँगे पुरी करो,धरना के पास मौके पर बिजली जेई पदाधिकारी-रंजीत पासवान,पावर हाउस के प्रोजेक्ट जेई-गौतम कुमार,व थानाध्यक्ष-राजेश कुमार पहुँचने पर जनता अपनी माँगे सामने रखी,जिसमें जेई-रंजीत पासवान ने कहा कि बिजली का काम हो रही है,10-15 दिनो में बिजली 10-15 घंटे रहेगी,जिसमें एक प्रतिलिपि लेटर रामगढ़वा सीओ-रविन्द्र प्रसाद,एसडीएम रक्सौल-श्री प्रकाश गुप्ता को दी गयी है कि जल्द सुधार हो,प्रोजेक्ट जेई-गौतम कुमार ने कहा कि जल्द ही बिजली दी जाऐगी,मौके पर रामगढ़वा थानाध्यक्ष-राजेश कुमार ने अपने सैप जवानो के साथ बिजली पदाधिकारी से बिचार विमशँ हुई,जिसमें बिजली की समस्या जल्द ठीक हो जनता को समझा बुझाकर सडक जाम हटाया गया,जाम हटने से पहले विशाल गुप्ता,मुन्ना कुमार ने कही सूधार नही होने पर एक सप्ताह के बाद फिर सड़क जाम की जाऐगी ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.