 |
| क्लिनिक के बाहर लोगो की भीड़ |
बनकटवा : ऑपरेशन कर मरीज को छोड़ फरार हुआ डॉक्टर. प्रखंड मुख्यालय के नहर चौक के निकट बिना डिग्री धारी फर्जी चिकित्सक अवैध तरीका से इलाज व ऑपरेशन कर मरीजों को मौत की दहलीज पर धकेलने में लगे है.इसी कड़ी में बुधवार को एक महिला मरीज को बिना जीवन रक्षक संसाधनों के ही एक टीन से बने घर में भीषण गर्मी के बावजूद ऑपरेशन कर उसके हाल पर छोड़ दिया गया.जिसकी सुचना ग्रामीणों द्वारा दिए जाने के बाद पीएचसी बनकटवा प्रभारी डॉ0 प्रेमसागर प्रसाद,डॉ0 विजय गुप्ता की टीम ने जितना थाना के एसआई बेचू राम व सैफ जवानों के साथ अवैध रूप से चलाये जा रहे डॉ0 ए के मिश्रा के क्लीनिक पर छापेमारी की.पुलिस व चिकित्सा टीम के आने की आहट पाते ही डॉ0 ने अपने बोर्ड को हटाने के बाद मरीज व उसके परिजन को क्लीनिक में ही बंद कर बाहर से ताला मारकर फरार हो गया.पुलिस व डॉ0 की टीम द्वारा कई प्रयास किये जाने के बावजूद न डॉ0 सामने आया न परिजनों नें ही दुसरा दरवाजा खोला,अंत में हार थक कर छापेमारी टीम वापस लौट गयी.वही इस सम्बन्ध में बयान लेने के लिए बार-बार डॉ0 श्री मिश्रा से बात करने का प्रयास किया गया,परंतु उधर से एक ही जवाब आता कि मोबाईल चार्ज में है.वहीं डॉ0 प्रेमसागर ने बताया की सीएस के सख्त आदेश के बावजूद फर्जी क्लीनिक चलाने वालों की धर-पकड़ के लिये छापेमारी की गयी है.डॉ0 कब तक फरार रहेंगे.इस जांच रिपोर्ट को जिला में वरीय पदाधिकारियों को भेजा जाएगा.आश्चर्यजनक है,की अँधेरे रूम में चौकी पर सुलाकर आपरेशन करने की बात सामने आ रही है.अंदर से ईथर की महक आ रही थी.छापेमारी के बाद दर्जनों लोगों की भीड़ जुट गयी जिसमे अपेंडिक्स के आपरेशन की बात करते कई ग्रामीण मिले .
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.