Breaking News

श्री कृष्ण सिंह महिला कॉलेज में बीसीए की वर्षा कुमारी को प्रथम स्थान

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क। 

कॉलेज टोपर

  • प्रथम स्थान वर्षा कुमारी 76%
  •  निशि कुमार 74%
  • सपना कुमारी 73%


शहर में एकमात्र डॉ. श्रीकृष्ण सिंह महिला महाविद्यालय जहां हजारों लड़कियां हर वर्ष स्नातक कर रही है जिसमे कुछ नौकरी कर रही है तो कुछ शिक्षित होकर अपने परिवार में एक आदर्श प्रस्तुत कर रही है। पढ़ाई के बाद एक अच्छा परिवार मिल रहा है और समाज को सुसंस्कृत करने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। अब महाविध्यालय में बीसीए की पढ़ाई भी हो रही है जिसमें लड़कियां पढ़ाई कर आईटी कंपनी में भी जॉब कर रही है। आज बिहार विश्वविध्यालय द्वारा बीसीए थर्ड पार्ट का परिणाम घोषित किया गया जिसमें कॉलेज की लड़कियों ने शानदार बाजी मारी है। पिछले वर्ष की अपेक्षा अबकी बार हॉस्टल में रहने वाली सभी लड़कियों ने प्रथम श्रेणी के साथ कॉलेज टापर भी बनी है। हॉस्टल में रहने वाली वर्षा कुमारी ने 76 प्रतिशत अंक के साथ कॉलेज मे टॉप की है। उसके बाद निशि कुमारी(74), सपना कुमारी(73) और बाकी सभी रिशु कुमारी ,एकता कुमारी,तनिशा कुमारी, प्रिया राज,सोनाली,शानू मिश्रा ने 70 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कर प्रथम क्ष्रेणी के साथ बाज़ी मारी है। सबसे रोमांचक बात यह कि इन लड़कियों ने महाविध्यालय के शिक्षकों के देखरेख में पढ़ाई की और परीक्षा की तैयारी की। महाविध्यालय के नियम के अनुसार हॉस्टल में रहने वाली लड़कियां बाहर जाकर ट्यूशन नही पढ़ सकती है सो इन सभी ने खूब मेहनत किया और आज महाविध्यालय परिवार को इनके परीक्षा परिणाम पर गर्व है और सभी लड़कियों को बधाइयाँ दे रहे है।इन लड़कियों ने अपने परीक्षा परिणाम से साबित कर दी कि अगर खुद से मेहनत करे और सही दिशा-निर्देश हो तो परीक्षा में अच्छे अंक के साथ उतिर्ण किया जा सकता है। इनके परिणाम ने माता-पिता के आत्मविश्वास को बढ़ा दिया है और लड़कियों पर विश्वास हेतु मजबूर कर दी है। ये लड़कियां आगे खूब पढ़ना चाहती है और इनके माता-पिता भी पढाना चाहते है। अपने छात्राओ के शानदार परिणाम से कॉलेज के प्राचार्य विजयेन्द्र नारायण ने बधाई के साथ अगले बैच के बच्चियों को विश्वविध्यालय में उच्चतम अंक लाने हेतु संकलप दिलवाया तो वही शिक्षक मुन्ना कुमार ने बच्चियों के विशेष तैयारी हेतु समय देने कि बात कही। छात्राओं के इस शानदार परीक्षा परिणाम पर शिक्षक अंजना चौधरी, विनय सिंह, अभिषेक कुमार और बीसीए के को-ओर्डिनेटर डॉ नीलम सिन्हा ने बधाइयाँ दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.