Breaking News

मोतिहारी में अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार को मारी गोली,दो गंभीर रूप से घायल

*सुबह की घटना.........*

*मॉर्निग वॉक पर निकलना पड़ा महंगा, मोतिहारी में अपराधियों ने ठेकेदार को मारी गोली 
घायल ठेकेदार की तस्वीर
रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी - चंपारण सत्याग्रह का शताब्दी वर्ष मना रहा पूर्वी चंपारण का जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर गुरुवार की सुबह गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। शहर के गायत्री नगर मोहल्ले के मंदिर के समीप अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार जितेन्द्र ठाकुर के उपर फायरिगं करते हुए हमला कर दिया। गोली लगने से श्री ठाकुर गंभीर रुप से घायल हो गये। उनके साथ टहल रहे ऋषि सिंह नामक व्यक्ति फायरिंग के दौरान जान बचाने के लिए भागने लगे। उन्हें भी पैर में गोली लगी है। ठेकेदार समेत दोनों घायलों को शहर के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जूट गयी है।  इस गोलीकांड में अभी विस्तृत विवरण की प्रतिक्षा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.