Breaking News

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम चम्पारण सत्याग्रह शताब्दि समारोह में अपनी कला का जौहर बिखेंगे मधुरेंद्र

*मुख्यमंत्री के कार्यक्रम चम्पारण सत्याग्रह शताब्दि समारोह में अपनी कला का जौहर बिखेंगे मधुरेंद्र* 

*पश्चिम चम्पारण में मधुरेंद्र पेश करेंगे चम्पारण सत्याग्रह शताब्दि*

*पश्चिम चम्पारण में दिखेंगी, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कला का जादू*

*पश्चिम चम्पारण जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने दी कला प्रदर्शन की अनुमति*

पश्चिम चम्पारण के पंडई नदी तट पर कला स्थल का निरिक्षण करते नरकटियागंज एसडीओ चन्दन चौहान।
नरकटियागंज/गौनाहा (पश्चिम चम्पारण) : मोतिहारी में बेहतरीन कला प्रदर्शन के बाद अब सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र पश्चिम चम्पारण जिले में अपनी कला का जौहर दिखने के लिए सोमवार को अहले सुबह रवाना हो गये. बता दे की आगामी 28 अप्रैल को प्रस्तावित चम्पारण शताब्दी स्मृति समारोह में कला प्रदर्शन के लिए पश्चिम चम्पारण जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह ने आमंत्रित किया हैं. इसकी पुष्टी करते नरकटियागंज एसडीएम सह एसडीओ चन्दन चौहान ने जिले के गौनाहा प्रखंड अंतर्गत मुरली भरहवा गांव के समीप पंडई नदी तट पर बने मुख्य सांस्कृतिक पंडाल के ठीक निचे मधुरेंद्र की कलाकृति के लिए एक ट्रक बालू सहित रंग-रोगन की सामग्रियां तथा 20/30 फिट जमींन उपलब्ध करायी हैं. जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नितीश कुमार करेंगें। आमंत्रण पत्र प्राप्त होने की जानकारी देते रवानगी से पूर्व मिडिया को दूरभाष पर बताया की उसका एक मात्र लक्ष्य हैं कि चम्पारण के साथ बिहार के धरोहरों को कला के माध्यम से विश्व के मानचित्रों पर लाया जाएं. वही जिलाधिकारी द्वारा मधुरेंद्र की कलाकृति के लिए थीम बताया गया हैं जो पश्चिम चम्पारण जिले के राजकुमार शुक्ला के अथक प्रयास से वर्ष 1917 में चम्पारण  पहूंचे महात्मा गांधी ने अपना पड़ाव स्थल मुरली भरहवा गांव को ही बनाया था। इस गांव में गांधी जी ने राजकुमार शुक्ला की उजाड़ी गयी झोपड़ी और किसानों पर हो रहे अत्याचार को बहुत करीब से देखा था, इसी घटना पर आधारित हैं। इसके साथ चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी की झलक भी पेश करेंगें. बता दे की हाल ही में पूर्वी चम्पारण जिले के मोतिहारी गांधी मैदान में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र द्वारा एक ट्रक रेत पर उकेरी गयी 1917 की ऐतिहासिक घटना पर आधारित चम्पारण सत्याग्रह की कलाकृति आकर्षण का केंद्र रहीं. समारोह में आये बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, पर्यटन मंत्री अनीता देवी, कला व् संस्कृति मंत्री शिवचंद्र राम, सारण प्रमंडल आयुक्त नर्मदेश्वर लाल, तिरहुत प्रमंडल आयुक्त अतुल कुमार, जिलाधिकारी अनुपम कुमार समेत कई नामचीन राजनीतिज्ञों व् वरीय प्रसासनिक हस्तियों ने भी खुले दिल से कलाकृतियों की सराहना की. गौरवतलब हो कि पहली बार पश्चिम चम्पारण जिला में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र अपनी कला का प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इसके अलावे देश एवं विदेशों तक अपनी कला का बेहतरीन नमूना प्रदर्शन कर बिहार के लिए लोकप्रिय कलाकार बन गए हैं.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.