Breaking News

रक्सौल स्टेशन पर आरपीएफ एवं एसएसबी के जवानों ने ट्रेनों एवं प्लेटफार्म पर की सघन जांच

जांच करते आरपीएफ के ओपी ठाकुर एवं एसएसबी के जवान
रक्सौल : नेपाल सीमा पर विशेष् चौकसी के मध्य नजर कमांडेंट आर पी एफ समस्तीपुर श्री बिजय प्रकाश पंडित के निर्देशन में इंस्पेक्टर आर पी एफ़ रक्सौल  मनोज कुमार यादव द्वारा एस एस बी से समन्वय कर डॉग स्क्वाड मँगाकर रक्सौल रेलवे स्टेशन से गुजरनेवाली सभी ट्रेनों की सघन जांच की गयी।साथ ही रेल परिसर,वाशिंग पिट,फुटओवर ब्रिज,पार्सल ऑफिस एरिया,विश्रामालय,सरकूलाटिंग एरिया,प्लेटफार्म नम्बर 1,2 तथा 3  तथा रेल ट्रैक की सघन जांच की गयी।गस्त व् जांच टीम में इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव,सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर,का0 विनोद यादव तथा का0 चन्दन कुमार शामिल थे। सत्याग्रह एक्सप्रेस तथा ट्रेन न 15656 कामाख्या-कटरा एक्सप्रेस जो क्रमशः प्लेटफार्म संख्या 3 और 1 से खुली की सघन जांच की गयी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.