Breaking News

पटना:22 फीसदी आबादी वाला वैश्य समाज है राजनीति उपेक्षा का शिकार-पवन जयसवाल

सभा को संबोधित करते पूर्व विधायक पवन जयसवाल
पटना: अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय युवा महासभा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सह पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने रविवार को पटना सिटी स्थित होटल अनिकेत में आगामी 6 मई 2017 को रविन्द्र भवन पटना में होने वाले वैश्य जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह सह जागृति सम्मेलन की सफलता हेतु बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में वैश्‍य समाज की उपजातियों के संगठित नहीं होने के कारण 22 फीसदी आबादी वाला यह समाज राजनीति उपेक्षा का शिकार है। उन्‍होंने कहा कि बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में विगत चार वर्षों से वैश्‍य समाज से एक भी मंत्री नहीं बनाया जाना दुर्भाग्‍यपूर्ण है। वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिहार – झारखंड से वैश्‍य समाज को भागीदारी नहीं मिलना भी दुखद है।

श्री जायसवाल ने कहा कि विभिन्‍न उपजातियों में बंटे वैश्‍य समाज अपनी एकजुटता का कार्य करे ताकि वैश्‍य समाज अपनी खोई हुई राजनीतिक विरासत वापस पा सके। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए आगामी 6 मई को पटना के रवींद्र भवन में सुबह 11 बजे वैश्‍य जनप्रतिनिधि सम्‍मान समारोह का आयोजन किया गया है। इसमें बिहार के वैश्‍य समाज के त्रिस्‍तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ – साथ लोकसभा, विधान सभा और विधान परिषद के माननीय सदस्‍य व पूर्व सदस्‍यों के अलावा चुनाव में दूसरे स्‍थान पर रहे विभिन्‍न दलों के साथ निदर्लीय प्रत्‍याशियों को सम्‍मानित किया जाएगा और हौसला अफजाई किया जाएगा।
बैठक की तस्वीर

उन्‍होंने बताया कि वैश्‍य समाज के एक उप – जाति द्वारा संपूर्ण वैश्‍य समाज के जनप्रतिनिधियों सहित प्रबुद्ध लोगों के सम्‍मान समारोह के आयोजन से वैश्‍य समाज को एकीकृत करने में वैश्‍य समाज के अग्रणी पंक्ति के वरीय नेताओं को बल मिलेगा। इस सम्‍मान समारोह में राष्‍ट्रीय और प्रदेश स्‍तरों के वैश्‍य नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके द्वारा वैश्‍य समाज के जनप्रतिनिधियों को सम्‍मानित किया जाएगा।

वहीं, बैठक को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष अखिलेश कुमार जायसवाल ने कहा कि आए दिन बिहार में अपराध चरम पर हैं। आपराधिक घटनाओं का शिकार सबसे ज्‍यादा वैश्‍य समाज हो रहा है। उन्‍होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि राज्‍य सरकार वैश्‍य समाज को सुरक्षा प्रदान करे। अन्‍यथा 22 फीसदी वाला वैश्‍य समाज एकजुट होकर सड़क से सदन तक अपने हक एवं सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ेगा। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय युवा महासभा के प्रदेश अध्‍यक्ष रवि जायसवाल ने कहा कि वैश्‍य जनप्रतिनिधि सम्‍मान समारो‍ह से वैश्‍य समाज को नई दिशा के साथ नई मजबूती मिलेगी।

बैठक को संबोधित करने वाले प्रमुख लोगों में अखिल भारतीय वैश्‍य महासम्‍मेलन के प्रदेश महासचिव भूपाल भारती, अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय युवा महासभा के प्रदेश अध्‍यक्ष रवि जायसवाल, प्रकाश कुमार चौधरी, प्रदेश महामंत्री विजय जायसवाल, वैश्‍य नेत्री वीणा मानवी, सीमा सुजानी, राकेश जायसवाल, मुन्‍ना जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अनिल जायसवाल, पारस जायसवाल शामिल थे।बैठक की अध्यक्षता मुन्ना जी एवं संचालन अभय जी ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन पार्थ सारथी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.