Breaking News

मधुरेंद्र ने बना डाली चम्पारण सत्याग्रह की तस्वीर, मनमोहक इतना की मुख्यमंत्री देख कर रह गये दंग

*पश्चिम चम्पारण : विश्वविख्यात रेत कलाकार मधुरेंद्र ने बना डाली चम्पारण सत्याग्रह की तस्वीर, मनमोहक इतना की मुख्यमंत्री देख कर रह गये दंग*

मुख्य मंच के निचे सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र द्वारा बनार्इ गयीं रेत पर बापू और राजकुमार शुक्ल की तस्वीर।
नरकटियागंज/गौनाहा : बिहार सरकार और जिला प्रसाशन द्वारा आयोजित पश्चिम चम्पारण जिले के गौनाहा प्रखंड क्षेत्र के मुरली भरहवा गांव के समीप पंडई नदी तट पर 27 अप्रैल 2017, बृहस्पतिवार को चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी स्मृति समारोह का आगाज हो गया। समारोह उद्घाटन से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार एक बार फिर अपने आप को रोकने पर विवश हो गए और देखने पहूंचे रेत से बनी ऐतिहासिक महात्मा गांधी को 1917 में पहली बार चम्पारण लाने वाले मुरली भरहवा के लाल पंडित राजकुमार शुक्ल की रेत से बनी आकर्षक तस्वीर। बता दे की पहली बार पश्चिम चम्पारण में पूर्वी चम्पारण के युवा सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने यह कलाकृति बनायीं हैं। यह समारोह का मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हैं। समारोह में आएं बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह, जिलाधिकारी लोकेश कुमार सिंह, एसडीओ चन्दन चौहान, एनडीसी सत्येन्द्र कुमार सहित हजारों आम नागरिकों भी खुले दिल से मधुरेंद्र की कला का प्रशंशा कर अपने कैमरों तथा मोबाइल में सेल्फ़ी लेना नहीं भूल रहें थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.