Breaking News

रामगढ़वा:ठनका (ब्रजपात) गिरने से 50 वर्षीय किसान की मौत

ब्रजपात ने ली 50 वर्षीय किसान की जान
मृत किसान की तस्वीर
आकाश जयसवाल
रामगढ़वा : ब्रजपात गिरने से शनिवार की सुबह 9:45 बजे एक किसान की जान चली गई मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के मिश्रौलिया गाँव निवासी पारस राउत के 50 वर्षीय पुत्र मुनिफ राउत अपने खेत में गेहूँ का बोझा बांध रहे थे उसी वक्त अचानक आंधी-पानी आ गया देखते ही देखते बिजली की तड़का मुनिफ राउत के शरीर पर गिर गई और झुलसने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई साथ ही वहाँ आग भी लग गई जिससे वहाँ के गेहूँ का बोझा भी जल गया उक्त घटना की सूचना मिलते मृतक के परिजन खेत में पहुँच गए और बिलख - बिलख कर रोने लगे इस घटना की सूचना मिलते पड़ोसी सह विधायक प्रतिनिधि अरविंद पांडेय, ग्रामीण रोहित चौबे, अवनिश चौबे तथा गोलू घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय अंचलाधिकारी रवीन्द्र कुमार एवं रामगढ़वा थाना को सूचित किया समाचार प्रेषण तक घटना स्थल पर न अंचलाधिकारी पहुँचे थे न रामगढ़वा थाना पुलिस.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.