Breaking News

पूर्वी चंपारण :- कल्याणपुर मे राजद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

पूर्वी चंपारण :- कल्याणपुर मे राजद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

बैठक की तस्वीर
अजित कुमार सिंह कोटवा :
कल्याणपुर प्रखण्ड मुख्यालय मे राजद द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
राजद के वरीय नेता सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है और कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए ।

कल्याणपुर मे आयोजित सम्मेलन मे जाने के दौरान सेमरा बाजार मे राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष जाकिर हुसैन के आवास पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्रीवास्तव का भव्य स्वागत किया गया ।

कार्यकर्त्ता सम्मलेन के मौके पर जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव, महासचिव उमाशंकर यादव , हरसिद्धी विधायक राजेन्द्र राम , केसरिया विधायक डॉ राजेश कुशवाहा, फखरूद्धीन आलम, नसीमा खातुन , संजय यादव सहित काफी संख्या मे नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.