Breaking News

मोतिहारी: गांधी चौक पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।

  • आज दिनांक 15 अप्रैल 2017 को चंपारण में गांधीजी के चंपारण आगमन दिवस के अवसर पर चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह 2017 में लोकसभा संयोजक मुन्ना कुमार की अध्यक्षता में गांधी चौक मीना बाज़ार मोतिहारी में एक जन-संवाद का आयोजन किया गया। जन-संवाद में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ,नेताओ के साथ चंपारण के बुद्धिजीवी, किसान ,युवाओ ने भाग लिया। जन-संवाद में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शत्रुधन साहू ने कहा कि आरएसएस का एक प्रचारक नाथुराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को गांधीजी को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी और आज आरएसएस के दूसरे प्रचारक जो भारत के प्रधान मंत्री है , नरेंद्र मोदी ने खादी ग्रामोधोग आयोग की डायरी एवं कलेंडर गांधीजी की तस्वीर हटाकर और स्वं की तस्वीर लगाकर एक बार फिर गांधी के व्यक्तित्व की हत्या करने का प्रयास किया गया है।   चंपारण के आम आवाम इसको बरदास्त नही करेंगे। श्री साहू ने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को आगाह किया है कि चंपारण आने से पहले खादी ग्रामोधोग आयोग की डायरी एवं कलेंडर पर गांधीजी की तस्वीर लगा दे। वरना चंपारण में किसानो की दुर्दशा एवं गांधीजी के अपमान के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 19 अप्रैल 2017 को अमित शाह को काला झण्डा दिखाकर विरोध जताएँगे। भाजपा राष्ट्र विरोधी, किसान विरोधी एवं लोकतंत्र विरोधी पार्टी बन गई है। लोकसभा संयोजक मुन्ना कुमार ने कहा कि 15 अप्रैल 1917 को गांधीजी चंपारण आए थे जिन्होने शांति, सद्भाव के साथ निलहा किसानो पर तीन कठिया प्रथा के खिलाफ सत्याग्रह का शुभारंभ किया था। लेकिन आज भाजपा गांधीजी के विचारो के विपरीत महंगा एवं कोरपरेट को बढ़ावा देने वाला चंपारण सत्याग्रह मना रही है। इसका चौतरफा विरोध होना लाज़मी है। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीतने के लिए जनता से वादा किया था कि बिहार में चीनी मिल का जाल बिछाया जाएगा लेकिन मोतीहारी शहर के चीनी मिल को चालू नही करा पाये । किसान आत्मदाह कर है और दूसरी तरफ समारोह पर समारोह का आयोजन हो रहा है। संवेदना पूरी तरह से मर चुकी है जिसका हम विरोध करते है। वही युवा संयोजक वेद प्रकाश ने कहा की 100 वर्ष होने के बाद भी गांधीजी बुनियादी शिक्षा की स्थिति जैसी की वैसी है ,100 वर्ष में जो प्रगति होना चाहिए वह नही हुआ इसलिए सत्याग्रह मनाने  कोई नैतिक अधिकार नही बनता है।  जन-संवाद में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आम आदमी के कार्यकर्ता 19 अप्रैल 2017 को अमित शाह के आगमन पर लोकतान्त्रिक तरीके से काला झण्डा दिखाकर विरोध जताएँगे। गांधीजी के किसानो के प्रति जो आंदोलन किया था ,किसानो की दुर्दशा करने मे लगी भाजपा को चंपारण सत्याग्रह शताब्दी मनाने का नैतिक अधिकार नही है। जन संवाद में मुख्य रूप से विचार व्यक्त करने वक्ताओं में मोतीहारी प्रखण्ड संयोजक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ वकील सिंह ,अजित कुमार ,संग्रामपुर संयोजक रामाकांत पासवान,सह संयोजक जीतन पासवान, अभिलाषा भारती,मुमताज़ हुसैन खान,पार्टी सचिव मो.ज़ुबैर।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.