Breaking News

पूर्वी चम्पारण:शादी की नियत से अगवा युवती के बरामदगी नही होने को लेकर पिपराकोठी में बवाल,सड़क जाम

*शादी के नियत से अगवा युवती के बरामदगी के लिए हुए बवाल*
*बरकुरवा गांव के एक युवती का तीन पहले हुआ था अपहरण*
*मामले को लेकर थाने में दिया गया था आवेदन*
*युवती के बरामदगी नही होने से पुलिस के प्रति लोगों का फूटा आक्रोश* 
युवकों को शान्त कराती पुलिस
राजेश जयसवाल उर्फ पप्पू जयसवाल की रिपोर्टिंग
पूर्वी चम्पारण : जिले के पिपराकोठी चौक रविवार के अहले सुबह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.लोग दुकानों में लूट-पाट करने लगे.सड़क जाम कर एन.एच. 28 तथा एन.एच. 28 बी को अवरुद्ध कर दिया और दुकानों को उजाड़ने लगे.स्थानीय पुलिस असहाय बनी रही.बाद में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कई थानों की पुलिस और सदर डी.एस.पी. मौके पर पहुंचे.लेकिन लोगों का आक्रोश शांत नहीं करा पाए.किसी तरह केवल वह सड़क चालु करा पाए.दरअसल,पिपराकोठी थाना क्षेत्र के बरकुरवा गाँव की एक युवती का तीन दिन पहले एक युवक ने शादी के नियत से अपहरण कर लिया था.जिस सम्बन्ध में लड़की के परिजनों ने थाने में आवेदन भी दिया था.लेकिन पुलिस लड़की को बरामद करने के बदले परिजनों को केवल आश्वासन दे रही थी.लिहाजा लोगो का आक्रोश आज फूट पड़ा और सभी लोग पिपराकोठी थाना पहुंचे और हंगामा करने लगे.उसके बाद पुरे पिपराकोठी चौक पर आक्रोशितो ने तांडव मचाया.जिसकी सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे.तत्काल स्थिति काबू में है.लेकिन तानव व्याप्त है.आक्रोशित लोग नामजद अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने तथा अपहृत लड़की को बरामद करने के मांग पर अड़े हुए है.हालांकि पिपराकोठी चौक को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और आक्रोशित लोगों को शांत करने का प्रयास पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.