Breaking News

मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में 7 पुलिस पुलिसकर्मी और एक कैदी की मौत

दुर्घटनाग्रस्त वाहन
पप्पू जयसवाल                    
मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी रोड पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 7 पुलिस पुलिसकर्मी और एक कैदी समेत 8 की मौत.
सीतामढी : जिले के रुन्नीसैदपुर के गायघट के पास शनिवार की अहले सुबह सड़क हादसे में एक बंदी समेत 7 जवानों की मौत हो गई। चार अन्य जवानों को गंभीर स्थिति में निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मृतकों में बंदी हेमंत पासवान, सिपाही  संजय कुमार राय, कुलेश्वर यादव, हवलदार तृष्णा सिंह, वैन चालक मुन्ना सिंह, निरीक्षक मदन मोहन साह, सैप जवान चुम्मन सिंह थे।
कैदियों को पेशी के लिये भागलपुर से लाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में दुर्घटना हो गयी. सभी पुलिसकर्मियों और कैदियों में से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है सीतामढ़ी-मुज़फ़्फ़रपुर एन.एच 77 पर कैदी वैन और ट्रक की सीधी टक्कर में कुल 8 की मौत
मृतक
कुलेश्वर चौधरी, सिपाही 60
मुन्ना सिंह, ड्राइवर व हवलदार
संजय कुमार, सिपाही 843
कृष्णा सिंह, सिपाही 288
मदन साह, जमादार
उमेश मिश्रा, सिपाही 411
चुमुन सिंह, सैफ जवान 2254
कैदी हेमंत कुमार

👎 घायल सिपाही

पवन राय
राजदेव राम
प्रमोद सिंह
सुरेंद्र पासवान
बिपीन कुमार
अवधेश सिंह
शिव शंकर राय
सुहाग पासवान कैदी

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.