 |
| बिजली नही रहने से दीये की रौशनी में खाना बनाती महिला |
छायाकार अमित कुमार के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा : पावर सबस्टेशन के 5mba पावर ट्रांसफार्मर से रविवार की रात तेल चोरी होने से पूरे प्रखंड क्षेत्र में पिछले 42 घंटे से बिजली गुल है । चोरों द्वारा चोरी की गई 1560 लीटर तेल की कीमत डेढ़ लाख बताई गई है । चोरी के कारण रविवार रात 3:00 बजे से अभी तक विद्युत आपूर्ति ठप है । चोरी के मामले मे जेई जितेंद्र कुमार द्वारा पावर सबस्टेशन के 2 कर्मचारियों पर fir दर्ज कराया गया है । पिछले 42 घंटे से विद्युत आपूर्ति न होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है । लोगों को मिट्टी तेल के दिये से काम चलाना पड़ रहा है । ज्यादातर परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रहा है । जिनके ऊपर पावर सब स्टेशन के सुरक्षा की जिम्मेदारी है वही अगर चोर निकले तो जनता की सुरक्षा तो भगवान भरोसे ही है ।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.