Breaking News

सुपौल: राघोपुर थाना में होली को ले शांति समिति की बैठक

अश्विनी सिंह, राघोपुर (सुपौल)
राघोपुर में आगामी हिंदुओं के पर्व होली को लेकर बीते रविवार को शांति समिति की बैठक थाना परिसर में की गई। आगामी 13 मार्च को होनेवाली रंगों के पर्व होली की तैयारी को लेकर राघोपुर थाना परिसर में राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई जिसमें राघोपुर प्रखंड प्रमुख चंदा देवी सहित पंचायत प्रतिनिधिगन व् गण्यमान व्यक्ति सभा में मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए श्री मनोज कुमार ने अपील की,कि होली के त्यौहार में नशा एवं रासायनिक पदार्थों से बने रंगों के उपयोग से बचें। वहीँ थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने कहा कि हम सबको होली का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए और कोई भी असमाजिक तत्व यदि शांति भंग करने की कोशिस करेगा तो उनसे सख्ती से निपटा जायेगा। श्री गौरी ने फायर ब्रिगेड से होनेवाले लाभ व् अन्य बातों पर भी प्रकाश डाला।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.