Breaking News

रामगढ़वा: विद्यालय प्रधान ने परेशान हो पदाधिकारियों को लिखा पत्र

मुकेश कुमार, रामगढ़वा (पू० च० )
विद्या की मंदिर कही जाने वाले विद्यालय को आज एक सहायक शिक्षिका ने ही व्यक्तिगत खुन्नस निकलने के विद्यालय के प्रधान के साथ  मारपीट व गाली-गलौज करने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त घटना बैरिया पंचायत अन्तर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मुशहरी टोला डुमरी विद्यालय का है। जबकि तू-तू-मैं-मैं का  सिलसिला छह महीने से चल रहा है। इससे परेशान होकर विद्यालय प्रधान बच्चों के एमडीएम को ध्यान में रखते हुए उक्त प्रकरण की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को पत्र लिखाकर दी। 

सहायक शिक्षिका ममता कुमारी का स्थानांतरण प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर में हुआ था। इसके बावजूद सहायक शिक्षिका सप्ताह में एक-दो बार नवसृजित विद्यालय में आकर अनर्गल बातें करती है। जानकारी  प्रधान शिक्षिका सिंधु कुमारी ने दी। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.