 |
| जब्त दवा,बाइक के साथ कारोबारी |
बनकटवा : भारत नेपाल सीमा स्थित बरहरवा एसएसबी के जवानो ने शनिवार की सुबह सात बजे अगरवा गांव के निकट पिलर संख्या 360/WP17 के पास से गस्त के दौरान भारत से नेपाल होंडा बाइक के साथ लेकर जारहे जेनरिक दवा के साथ दो कारोबारी को धर दबोचा.जानकारी देते एसएसबी के एसआई प्रेम राज नेगी ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के कसवा कदमवा गांव निवासी शिवशंकर प्र. कुशवाहा तथा दूसरे की पहचान नेपाल के खजानी निवासी गजधर लाल कुशवाहा रूप में की गई है.जब्त दवा व बाइक की अनुमानित मूल्य लगभग 92 हजार नौ सौ अठहत्तर रुपया आंकी गयी है.जब्त दवा,बाइक एवं गिरफ्तार कारोबारी को मोतिहारी कस्टम के पास भेज दिया है.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.