 |
| जब्त शराब तथा शराब कारोबारी के साथ एसएसबी के जवान |
बनकटवा : आठमोहान एसएसबी के जवानो द्वारा शुक्रवार की शाम 8 :10 बजे बड़ोखर गांव के पिलर संख्या 358/ 2 के पास से नेपाल से भारत लेकर आरहे 9 बोतल बिदेशी वर्जिन शराब के साथ एक कारोबारी को धर दबोचा.पकड़े गये कारोबारी की पहचान घोड़ासहन थाना क्षेत्र के बनझुला गांव निवासी मो फिरोज अंसारी के रूप में की गई है वही इसी स्थान पर ठीक आधे घंटे बाद भारत से नेपाली नं. की बाइक से जीवनरक्षक दवा नेपाल लेकर जारहे एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया.जानकारी देते एसएसबी के इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह ने बताया की गिरफ्तार दवा कारोबारी की पहचान
 |
| जब्त दवा के साथ कारोबारी |
घोड़ासहन थाना क्षेत्र के पुरनहिया निवासी उपेन्द्र कुमार के रूप में की है.जब्त दवा एवं बाइक अनुमानित मूल्य 62 हजार 6 सौ उनहत्तर रुपया आंकी गयी है.छापेमारी टीम में हेड कांस्टेबल सुभाष कुमार,पीके शेट्टी,धरम वीर यादव,शमीम बाबु तथा रवि कुमार शामिल थे.गिरफ्तार शराब व कारोबारी को झरोखर थाना को दे दिया गया है वही जब्त दवा व कारोबारी मोतिहारी कस्टम के हवाले भेज दिया गया है.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.