 |
| चरस के साथ गिरफ्तार तस्कर एवं एसएसबी के जवान |
रक्सौल : महादेवा एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर एसआईजीडी तिलक तांते के नेतृत्व में गुरुवार को नेपाल से 5 किलो चरस शरीर में छुपा कर पैदल लेकर आरहे एक नेपाली तस्कर को अहिरवा टोला स्थित पिलर संख्या 390/34 के नजदीक धर दबोचा.जानकारी देते महादेवा एसएसबी के इंस्पेक्टर विधान चकमा ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के बीरगंज वार्ड नं.14 निवासी अकबर शेख के रूप में की गयी है.जब्त किए गए चरस की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत 75 लाख रूपये आंकी गयी है.चरस के साथ गिरफ्तार तस्कर को एसएसबी ने रक्सौल पुलिस को सौंप दिया है.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.