Breaking News

कोटवा - सारण स्नातक चुनाव में 82.8 प्रतिशत हुआ मतदान

चुनाव की तस्वीर
छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह कोटवा
सारण स्नातक का मतदान प्रखंड कार्यालय परिसर में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ । पीठासीन पदाधिकारी सह पिपराकोठी प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार ने बताया कि कुल 309 मतदाताओं में से 256 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । मतदान का प्रतिशत 82.8 रहा । कुल मतदाताओं में 30 महिला तथा 226 पुरुष मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । सुरक्षा व्यवस्था का कमान थानाध्यक्ष भवनाथ कुमार सहित पुलिस बल के जवान संभाले हुए थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.