Breaking News

बैरगनिया:होली पर्व मनाने को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

शांति समिति के बैठक की तस्वीर
विनोद जी।                  
बैरगनिया : शुक्रवार को थानपरिसर में आगामी सोमवार को मनाये जानेवाले होली के मद्देनजर शांति समिति की बैठक बीडीओ आशुतोष आनंद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।बैठक में मुख्य रूप से होलिका दहन सुरक्षित रूप से मानाने,डीजे नहीं बजाने,फेस बुक या व्हाट्सएप्प पर गलत संदेश /अफवाह से बचने,मदिरा का सेवन नहीं करने पर विचार हुआ।साथ ही, आगामी गयारह मार्च को यूपी के विधान सभा चुनाव का परिणाम घोषित होने पर गम या ख़ुशी में कानून व्यवस्था बनाये रखने,आवशयकता पड़ने पर फायर ब्रिगेड के चालक राजमंगल सिंह के मोबाइल संख्या 7485805847 पर सूचित करने ,होली के मौके पर बाहर से आये युवकों पर नजर रखने,अश्लील गाने बजानेवालों पर कार्रवाई करने,तथा
गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामना देते की तस्वीर
साम्प्रदायिक सौहाद्र बनाये रखने संबंधी बातों पर विचार हुआ।इसके अलावे सभा ख़त्म होने पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी सभी उपस्थित लोगों के साथ अबीर गुलाल खेलकर होली की शुभकामना दिया।सभा मुख्य रूप से स्वतंत्र्ता सेनानी राजेंद्र प्रसाद सिंह,उमेश जायसवाल,भाई ओमप्रकाश,रामा पासवान,विजय प्रसाद,जगदीश रमन,राजा बाबू,रुदल राम,ब्रजमोहन कुमार,राम अयोध्या पासवान सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.